अमिताभ ही नहीं जया की भी फैन लता
भारत की स्वरकोकिला लता मंगेशकर केवल सिेने अभिनेता अमिताभ बच्चन की ही फैन नहीं हैं बल्कि वो उनकी पत्नी और भारतीय सिनेमा की सशक्त अभिनेत्रियों में से एक जया बच्चन की भी मुरीद है।
इस बात का खुलासा हाल ही में तब हुआ जब जया बच्चन को दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार के लिए चुना गया। सुर की महादेवी लता मंगेशकरके पिता के नाम पर आधरित दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड हर साल किसी चुनिंदा हस्तियों को दिया जाता है। इस बार इस सम्मान के लिए जया बच्चन को चुना गया।
लता हमेशा अमिताभ बच्चन की तारीफ करती हैं, अमिताभ के लिए तो वह भारत रत्न अवार्ड की भी मांग कर चुकी हैं। लेकिन हाल ही मे पता चला कि वो जया बच्चन की बहुत बड़ी फैन हैं।
लता ने कहा कि उन्होंने जया की लगभग सारी फिल्में कई बार देखी हैं। उन्हें जया का सशक्त अभिनय बहुत पसंद हैं। यूं तो जया का हर रोल उन्हें पसंद है लेकिन फिल्म अनामिका के गाने .. बांहों में चले आओ... में जया ने कमाल का अभिनय किया है। लता ने कहा कि फिल्म अभिमान में जया ने एक फिल्मी गायिका का रोल निभाया था। जिसे लता ने कहा कि वो उनके व्यक्तित्व से मिलता जुलता था।लता ने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस बार मेरे पिता के नाम पर होने वाला अवार्ड जया बच्चन को दिया जा रहा है। इसके लिए मैं उन्हें बधाई देती हूं।लता ने कहा कि जया ना केवल अच्छी अदाकारा हैं बल्कि एक बहुत अच्छी इंसान भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
