लता ने अमिताभ से कहा मिले सुर मेरा तुम्हारा
लता मंगेशकर इस इवेंट के दौरान कहा कि वो अपनी इस कंपनी के जरिये नयी नयी प्रतिभाओं को मौका देंगी आगे बढ़ने का। उन्होंने कहा कि ये कंपनी खोलने का उनका मेन मकसद यही है। ताकि नये लड़के लड़कियों को गाने का मौका मिल सके और लोगों तक उनकी आवाज भी पहुंच सके। लता जी ने ये भी कहा कि आजकल लोग इंटरनेट पर ही गाने सुन लेते हैं लेकिन वो चाहती हैं कि लोग रिकॉर्ड सुनें और खरीदें। इससे नये सिंगर्स को फायदा होगा। इस कंपनी का नाम रखा गया है LM जो कि लता मंगेशकर के नाम का शॉर्ट फॉर्म है।
इस इवेंट में सिंगिंग जुडे़ इंडस्ट्री के बड़े बड़े सेलिब्रिटी हरिहरन भी मौजूद थे और साथ में अमिताभ बच्चन, पंडित जसराज और नीता अंबानी भी। अमिताभ बच्चन जो कि लता मंगेशकर जी की गायिकी के बहुत बडे़ फैन हैं ने लता जी को अपनी ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा लता जी भारत रत्न हैं और दुआ है कि उनकी ये कंपनी भी एक रत्न बन जाए। उसी समय लता जी ने अमिताभ बच्चन से उनके पिता हिरवंश राय बच्चन की कुछ अच्छी अच्छी कविताएं रिकॉर्ड करने की बात कही जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन काफी खुश हो गये। लता जी ने कहा "मैं अमितजी से विनती करती हूं कि वो मुझे अपने पिताजी की कुछ कविताएं चुनकर दें तो मैं उन्हें रिकॉर्ड करना पसंद करुंगी। वैसै आप जल्द सुनेंगे मैं और अमिताभ जी भी साथ में गाना गाएंगे।"


Click it and Unblock the Notifications
