लगान ने बाप-बेटे के बीच करा दी बगावत : आमिर खान
हाल ही में आमिर ने इस फिल्म के बारे में बहुत कुछ लोगों को बताया। जहां उन्होंने ये कहा कि इस कहानी के लिए जावेद अख्तर ने उन्हें मना कर दिया था लेकिन फिर भी उन्होंने ये फिल्म बनायी।
वहीं आमिर ने कहा कि लगान को लेकर जब आमिर खान ने निर्माता बनने की सोची तो उनके पिता ताहिर खान उनसे नाराज हो गये थे।क्योंकि एक निर्माता के रूप में आंमिर खान के पिताजी ने काफी संघर्ष देखा था इसलिए वो नहीं चाहते थे कि आमिर कभी भी प्रोडक्शन के दौर में आये लेकिन लगान की कहानी ने आमिर के दिल को छू लिया था जिसके चलते आमिर अपने पिता के खिलाफ जाते हुए निर्माता बन गये।
हालांकि आमिर खान की फिल्म लगान जब सुपर हिट होकर आस्कर में पहुंची तो उनके घर वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके पिता ने उन्हें गले से लगा लिया। आमिर खान का कहना है लगान ने उन्हें बहुत कुछ दिया है जिसे वो कभी नहीं भूल सकते हैं। आज मेरे पिता मेरे साथ नहीं है लेकिन उनका प्यार हमेशा मेरे साथ है।


Click it and Unblock the Notifications












