लगान बनाकर आत्महत्या ना करो आमिर : जावेद अख्तर

आमिर ने बोला जब मैंने ये कहानी सुनी थी तो मुझे तुरंत लगा कि इस स्टोरी पर पैसे लगा देने चाहिए. मैं अपने करीबी और महान लेखक जावेद अख्तर जी के पास पहुंचा और उन्हें लगान की कहानी बताई जिसे बड़े ही ध्यान से जावेद साहब ने सुना और मुस्कुरा कर बोले कि आमिर आप हमारी बात मानिए इस कहानी पर फिल्म बनाने का इरादा छोड़ दीजिये।
लेकिन आमिर ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आया कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा लेकिन मैनें फिर भी हार नहीं मानी उनसे दोबारा मिलने गया और उन्हें सारे बिंदुओं के बारे में बताया जिसके बाद वो समझ गये और नतीजा आपके सामने है कि ये फिल्म कहां से कहां पहुंच गयी है। आमिर ने बोला कि लगान उनके दिल के काफी करीब है।


Click it and Unblock the Notifications











