आज भी जवां है ..'लग जा गले.' ..लगता है जैसे कल की बात हो
आज भी महान संगीतकार मदन मोहन की कंपोजिशन..लग जा गले... जब टीवी पर बजता है तो कदम जैसे ठहर जाते हैं...इस गाने का संगीत और आवाज हर किसी को आज भी मोहित कर देता है, इस गाने ने आज 50 साल पूरे कर लिये हैं लेकिन आज भी इस गाने की कशिश लोग महसूस करते हैं। इस गाने को स्वरबद्ध किया था भारत कोकिला लता मंगेशकर ने, जिन्होंने खुद इस गाने के जवां होने की बात कही है।
लता मंगेशकर ने ट्विटर पर लिखा है कि "नमस्कार, इस वर्ष 'लग जा गले.' गीत के 50 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसा मधुर गीत आज भी पुराना नहीं लगता।"उन्होंने गाने की वेब लिंक भी सोशल साइट पर डाली और लिखा, "ये अमर गीत आपकी सेवा में प्रस्तुत है।"
मालूम हो कि यह गाना आज से पचास साल पहले आयी सुपरहिट फिल्म 'वो कौन थी' का है जिसे कि अभिनेत्री साधना और अभिनेता मनोज कुमार पर फिल्माया गया था।
सस्पेंस और रोमांस से भरी इस फिल्म ने सफलता के नये झंडे गाड़े थे जिसमें सबसे बड़ा हाथ इस फिल्म के गानों का था। 'वो कौन थी' मदनमोहन और लता मंगेशकर की खूबसूरत कृतियों में से एक है।।


Click it and Unblock the Notifications
