OMg! तो क्या वो ममता कुलकर्णी नहीं, आयशा बेगम है!

बॉलीवुड के साथ साथ देश में भी इस खबर ने हल्ला मचा दिया कि पूर्व फिल्म एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी केन्या में ड्रग्स तस्करी रैकेट में पकड़ी गई हैं। लेकिन अब उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली खबर यह है कि ममता का कहना है कि वो ममता नहीं बल्कि आयशा हैं। इस दावे के बाद पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है।

जानकारी के अनुसार, केन्या के मोंबासा में ममता कुलकर्णी के पति विजय गोस्वामी उर्फ विक्की सहित पांच तस्करों की गिरफ्तार किया गया है। लेकिन पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने जांच अधिकारियों से कहा कि वह ममता नहीं, बल्कि केन्या मूल की एक इवेंट मैनेजर है। महिला ने अपना नाम आएशा बेगम बताया है। पुलिस ने भी कोई सबूत न होने के बाद छोड़ दिया।

महिला का कहना है कि वह ममता नहीं है, बल्कि उनकी शक्ल ममता जैसी दिखती है। साथ ही उसने गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी विक्की के काम के बारे में जानकारी होने से भी इनकार किया है। हालांकि, जांच में शामिल अधिकारियों को महिला के इस दावे पर शक है। अधिकारियों ने विक्की और उसकी पत्नी की पहचान के लिए भारतीय पुलिस को अलर्ट भेजा है।

गौरतलब है कि, पिछले कुछ सालों से ममता कुलकर्णी फिल्मी पर्दे से भी गायब हैं। बॉलीवुड में उन्हें टॉप एक्ट्रेस होने का मौका तो कभी नहीं मिला, लेकिन उन्होंने शाहरूख, सलमान और अक्षय कुमार जैसे एक्टरों के साथ काम किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X