ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की ड्रग्स मामले में गिरफ्तार

बॉलीवुड अदाकारा ममता कुलकर्णी और उनके पति विकी गोस्वामी को केन्या पुलिस ने हिरासत में लिया है। खबर है कि ममता कुलकर्णी के पति के ऊपर ड्रग्स के सप्लाय का आरोप लगाया गया है। विकी गोस्वामी इससे पहले भी 1997 में ड्रग्स ट्रेफिकिंग के चलते दुबई में पकड़े गये थे। उस वक्त उनके पास से करीब 6 मिलियन डॉलर का ड्रग्स बरामद किया गया था।

विकी 53 साल के हैं और उनके अच्छे बर्ताव के चलते उन्हें दुबई जेल से छोड़ दिया गया। उसके बाद विकी ने इस्लाम कबूलकर ममता कुलकर्णी के साथ शादी की। ममता कुलकर्णी शादी से पहले कुछ समय तक सन्यासिनी के भेस में रहीं और उसके बाद वो विकी के साथ शादी करके केन्या शिफ्ट हो गयीं।

लोगों का कहना है कि विकी को उनके अच्छे बर्ताव की वजह से नहीं बल्कि इस्लाम कबूलने और उसके बाद ममता कुलकर्णी से शादी करने के चलते जेल से रिहा किया गया था। अब एक बार फिर से विकी को केन्या पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विकी को यूएस अधिकारियों द्वारा दबाव बनाए जाने के चलते यूएस भेजा जा सकता है और ममता को भारत भेजने को लेकर भी केन्या सरकार सोच रही है।

मोमबासा कंट्री कमांडर रॉबर्ट कितूर ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा "विकी और ममता दोनों को अलग अलग पुलिस स्टेशन पर पूछताछ के लिए रखा गया है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X