25 जुलाई 2022 को रिलीज होगा 'लाल सिंह चड्ढा' के गाने 'तुर कलेयां' का म्यूजिक वीडियो

By Filmibeat Desk

फिल्म लाल सिंह चड्ढा के गाने 'कहानी' का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज करने के बाद, मेकर्स 25 जुलाई 2022 को तुर कलेयां गाने का शानदार म्यूजिक वीडियो रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह म्यूजिक वीडियो फिल्म के सबसे लंबे शॉट सीक्वेंस में से एक है। यह वीडियो भारत के सबसे खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट किया गया है।

इस गाने को अरिजीत सिंह, शादाब फरीदी और अल्तमश फरीदी द्वारा गाया गया है, वहीं गाने का कंपोजिशन प्रीतम और लीरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के हैं। बता दें, गाने के ऑडियो वर्जन को देश भर में खूब पंसद किया जा रहा है। 'तुर कलेयां' लाल सिंह चड्ढा की यात्रा में एक अहम भूमिका निभाता है। यह गीत लाल के सेल्फ-लव और खुद को खोजने की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी को दर्शाता है।

laal-singh-chaddha-song-tur-kalleyan-music-video-to-release-on-july-25

बता दें, कुछ दिन पहले लॉन्च हुए कहानी के म्यूजिक वीडियो को दर्शकों ने खूब सराहा है। दर्शकों ने न केवल सीन्स का आनंद लिया बल्कि इस वर्जन के लिए सोनू निगम के आवाज की भी काफी सराहना की हैं।

'तान्हाजी' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर अजय देवगन और ओम राउत ने जताई खुशी, काजोल ने दी बधाई
इस बीच कुछ दिन पहले लॉन्च हुए कहानी के म्यूजिक वीडियो को दर्शकों ने खूब सराहा। दर्शकों ने न केवल दृश्यों का आनंद लिया बल्कि इस संस्करण के लिए सोनू निगम के गायन की भी सराहना की।

आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं। ये फिल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक है। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X