'तान्हाजी' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर अजय देवगन और ओम राउत ने जताई खुशी, काजोल ने दी बधाई

68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की शुक्रवार को घोषणा की गई है, जिसमें 2020 में आई फिल्म तान्हाजी ने 3 अवार्ड अपने नाम किये हैं। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, बेस्ट पॉपुलर फिल्म और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग का अवार्ड दिया गया है। इस सम्मान पर अजय देवगन और निर्देशक ओम राउत ने आभार जताया है। वहीं, काजोल ने भी पूरी टीम को बधाई दी है।

Recommended Video

Ajay Devgan ने Tanhaji के लिए जीता National Film Award 2022,जाहिर की खुशी | Filmibeat *Bollywood

तान्हाजी के लिए अजय देवगन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार हासिल किया है। बता दें, इस श्रेणी में यह अजय देवगन का तीसरा नेशनल अवार्ड है। वहीं, इसके साथ तान्हाजी मनोरंजन प्रदान करने वाली बेस्ट पॉपुलर फिल्म बनी। बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग के लिए नचिकेत बर्वे और महेश शेर्ला को अवार्ड दिया गया।

ajay-devgn-and-om-raut-reacts-to-winning-national-film-award-for-tanhaji-kajol-congratulate-the-team

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अपना तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने पर अजय देवगन ने कहा, "मैं तन्हाजी-द अनसंग वॉरियर के लिए 68वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में सूर्या के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने के लिए उत्साहित हूं, जिन्होंने सोरारई पोट्रु के लिए जीता है। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं, सबसे बढ़कर मेरी रचनात्मक टीम, दर्शकों और मेरे प्रशंसकों का। मैं अपने माता-पिता और ईश्वर के आशीर्वाद के लिए उनका भी आभार व्यक्त करता हूं। अन्य सभी विजेताओं को बधाई।"

मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म

मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म

अजय देवगन ने एक अन्य पोस्ट में तानाजी को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार जीतने पर भी खुशी जताई। बता दें, वो इस फिल्म के निर्माता हैं। अजय देवगन ने लिखा- "तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर के निर्माता के रूप में, मुझे 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए सम्मान प्राप्त करने में बहुत खुशी हो रही है। तान्हाजी दोस्ती, वफादारी, पारिवारिक मूल्यों और त्याग की एक अच्छी कहानी है। इसमें मजबूत राष्ट्रीय भावनाएं, सुपर वीएफएक्स और मनोरंजन में समग्र दृष्टिकोण है। मैं अपने निर्देशक ओम राउत, मेरे सह-निर्माता, टी-सीरीज़ और मेरे सह-अभिनेताओं के साथ सम्मान साझा करता हूं। सबसे बढ़कर, मैं अपनी रचनात्मक टीम को धन्यवाद देता हूं जिसने इसे एक ब्लॉकबस्टर और अब एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बनाने में अच्छा योगदान दिया है।"

ओम राउत जताया आभार

ओम राउत जताया आभार

वहीं, फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने अजय देवगन और पूरी टीम को बधाई दी और सभी का आभार जताया। उन्होंने लिखा- कास्ट और क्रू हर फिल्म की स्तंभ होती है। यह अवार्ड हर उस व्यक्ति के लिए है, जो इस फिल्म से जुड़े रहे।

काजोल ने भी दी बधाई

काजोल ने भी दी बधाई

फिल्म तान्हाजी में अहम भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री काजोल ने तान्‍हाजी की शूटिंग से फोटो शेयर की। उन्होंने फिल्म की जीत पर रिएक्शन देते हुए कहा, "टीम तान्हाजी ने 3 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते। ये खुशी और गर्व से भरा पल है।यह हमारी सारी मेहनत का परिचायक है। यह फिल्म से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक जीत है। मैं जूरी का भी धन्यवाद देती हूं।"

तान्हाजी द अनसंग वारियर

तान्हाजी द अनसंग वारियर

तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में अजय देवगन, काजोल के साथ सैफ अली खान और शरद केलकर अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।'तान्हाजी' ने दुनिया भर में 3.67 बिलियन ($ 49 मिलियन) की कमाई की थी और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X