POSTER: 'मस्तीज़ादे' की अश्लीलता को टक्कर दे रही है 'क्या कूल हैं हम 3'
[बॉलीवुड न्यूज] 'क्या कूल हैं हम- 3' का मोशन मोस्टर रिलीज हो चुका है। और हम आपसे शर्त लगा सकते हैं कि आपने इससे ज्यादा अश्लील मोशन पोस्टर आज तक नहीं देखी होगी। एकता कपूर की फिल्मों को यदि एडल्ट फिल्मों की लिस्ट से हटाकर पोर्न फिल्मों की लिस्ट में डाल दिया जाए तो हमें आश्चर्य नहीं होगा।
बहरहाल, क्या कूल हैं हम की इस तीसरी फिल्म में तुषार कपूर, आफताब शिवदसानी और मंदना करीमी मुख्य किरदारों में हैं। पोस्टर से ही साफ है कि यहएक एडल्ट कॉमेडी फिल्म है। इस फ्रेनचाइजी की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं- क्या कूल हैं हम और क्या सुपरकूल हैं हम.. और बता दें, दोनों ही फिल्मों ने ठीक ठीक बिजनेस किया है।
Must Read: बॉलीवुड की 10 सबसे बोल्ड फिल्में
अब क्या कूल हैं हम 3 रिलीज होने वाली है 22 जनवरी 2016 को। इस के एक हफ्ते बाद ही रिलीज होगी सनी लियोन की मस्तीज़ादे। बता दें, दोनों फिल्मों में ज्यादा कुछ फर्क नहीं लग रहा। तुषार कपूर कॉमन तो हैं ही.. बस एक फिल्म में सनी लियोन हैं, तो दूसरी में मंदना करीमी।
यहां देखिए फिल्म का पहला मोशन पोस्ट-


Click it and Unblock the Notifications




