आजकल क्या कर रहे हैं कुणाल कपूर?

By Neha Nautiyal

नई दिल्ली। अभिनेता कुणाल कपूर इस समय सिल्वर स्क्रीन पर तो नहीं नजर आ रहे हैं लेकिन इस खाली समय का वह सदुपयोग कर रहे हैं। इस खाली समय में कुणाल विमान उड़ाने और गाने का अभ्यास कर रहे हैं।

पढ़ें: कुणाल कपूर बनेंगे सुपरहीरो 'डोगा"

कुणाल ने कहा, "मैंने भले ही एक वर्ष तक फिल्मों की शूटिंग नहीं की लेकिन यह मेरे जीवन का सबसे खास समय रहा।" कुणाल को अंतिम बार वर्ष 2007 में माधुरी दीक्षित की फिल्म 'आ जा नच ले" में देखा गया था। उसके बाद वर्ष 2008 में उन्होंने 'बचना ऐ हसीनों" और 'वेलकम टू सज्जनपुर" में विशेष भूमिका में ही दिखे थे। कुणाल वर्ष 2009 से ही सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं।

देखें: फिल्म लम्हा की तस्वीरें

कुणाल का कहना है, "मै इस खाली समय में बहुत सारी चीजें सीख रहा हूं। विमान उड़ाने, स्काई डाइविंग के प्रशिक्षण ले रहा हूं।" गौरतलब है कि कुणाल अब राहुल ढोलकिया की नई फिल्म 'लम्हा" में एक युवा राजनितिज्ञ की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म आगामी 16 जुलाई को प्रदर्शित हो रही है। कुणाल के अलावा इस फिल्म में संजय दत्त, बिपाशा बसु और अनुपम खेर जैसे बड़े कलाकार काम कर रहे हैं। 34 वर्षीय कुणाल इस समय मध्य प्रदेश के सागर में सेसना 172 से विमान उड़ाने का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X