कुणाल कपूर बनेंगे सुपरहीरो ‘डोगा’

कुणाल कहते हैं, “फ़िल्म भारत में बेहद लोकप्रिय कॉमिक बुक किरदार डोगा पर आधारित है. डोगा बहुत भारी-भरकम है. मैंने अनुराग से कॉमिक भेजने के लिए कहा. जब मैंने उस किरदार को देखा तो मैं भौंचक्का रह गया क्योंकि अपनी कद-काठी को देखते हुए मुझे नहीं लगा कि मैं इस रोल के लिए सही हूं."
''मैंने मज़ाक में उनसे कहा कि इस रोल के लिए तो आर्नोल्ड श्वाज़नेगर ही ठीक रहेंगे. लेकिन मैं इस किरदार को लेकर बहुत उत्साहित हूं और ये बहुत चुनौतीपूर्ण रहेगा."
'डोगा" अन्याय और अपराध के ख़िलाफ़ लड़ने वाला एक सुपरहीरो है. वो एक अनाथ बच्चे सूरज का ऑल्टर ईगो है जो अपनी असली पहचान छुपाने के लिए कुत्ते का मुखौटा पहनता है.
इस रोल के लिए कुणाल ने ज़ोर-शोर से तैयारी भी शुरु कर दी है. कुणाल कहते हैं, “क्योंकि ये किरदार बहुत ही बलवान है इसलिए मुझे लगभग बीस किलो वज़न बढ़ाना है. हाल ही में मैं लंदन भी गया था जहां मैंने 'पारकोर" नाम की मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण लिया."
कुणाल कहते हैं कि रोल चुनने के उनके माप-दंड समय के साथ बदले हैं. वो कहते हैं, “रोल चुनने के लिए माप-दंड लगातार बदलते रहते हैं. ये इस बात पर निर्भर करता है आप अपने करियर के किस मुकाम पर हैं और आगे क्या करना चाहते हैं."


Click it and Unblock the Notifications











