बॉलीवुड एक्ट्रेस की अपील,'सोनू सूद को दी जाए कोरोना वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी'- फैंस एकदम सहमत

पिछले साल कोरोना वायरस के कारण देशभर में हुए लॉकडाउन में सोनू सूद का नाम काफी चमका था। पॉजिटिव न्यूज में सोनू सूद नंबर 1 पर थे। उन्होंने देशभर में गरीबों, मजदूरों व जरूरतमंद की इस कठिन समय में जमकर मदद की थी। अभी भी सोनू सूद की मदद का सिलसिला जारी है। सोनू सूद की तारीफ में सेलेब्स भी आगे आए थे। एक बार फिर सोनू सूद को लेकर एक एक्ट्रेस ने वो ट्वीट किया जिसके बाद वह लगातार छाए हुए हैं।

दरअसल कोरोना की दूसरी लहर में कई जगहों पर कोरोना वैक्सीन की जमकर कमी देखी गई है। ऐसे में सेक्रेड गेस्म एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि लोगों को वैक्सीन लगवाने का काम भी सोनू सूद पर छोड़ देना चाहिए। एक्ट्रेस के इस विचार से उनके फैंस भी सहमत दिखे।

Kubbra Sait

दरअसल पिछले साल जब सरकारें भी लोगों की मदद करने में विफल रही, ऐसे में सोनू सूद ने हजारों की तदाद में लोगों को उनके घर पहुंचाया था। जिसके बाद सोनू सूद को मजदूरों का मसीहा तक कहा गया। उन्हें भारत रत्न देने की बात तक कही गई।

फैंस क्या बोले

फैंस क्या बोले

एक यूजर ने ट्विटर पर कमेंट कर कहा, जो काम सरकारों को कहना चाहिए वह सोनू सूद कर रहे हैं। ये एकदम सही बात है। बाकि तो हिंदी मुस्लिम, लव जेहाद आदि का खेल खेल रहे हैं। या अंबानियों की सेवा में हैं।

पहले भी जमकर की सोनू सूद की तारीफ

पहले भी जमकर की सोनू सूद की तारीफ

कुब्रा सैत ने इससे पहले भी कई बार जमकर सोनू सूद की तारीफ की है। मजदूरों की मदद के लिए भी कुब्रा ने सोनू सूद को सराहा था। उन्होंने कहा था कि हम सबको सोनू सूद पर गर्व है।

सोनू सूद ने लगवाई वैक्सीनेशन

सोनू सूद ने लगवाई वैक्सीनेशन

हाल में ही सोनू सूद ने कोरोना की वैक्सीनेशन लगवाई थी। इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी। उन्होंने पंजाब के अमृतसर के अस्पताल में ये टीकाकरण लगवाया था।

 टीकाकरण अभियान की शुरुआत

टीकाकरण अभियान की शुरुआत

सोनू सूद ने वैक्सीनेशन के लिए देशभर के लोगों को टीकाकरण लगवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ये भी बताया था कि व संजीवनी नाम से सबसे बड़े टीकाकारण अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। जिसके बाद सभी इसका फायदा उठा पाएंगे।

सरकार से सोनू सूद ने की ये अपील

सरकार से सोनू सूद ने की ये अपील

सोनू सूद ने हाल में ही ट्विटर पर सरकार से अपील की, 25 साल से ज्यादा के लोगों को भी वैक्सीनेशन लगाई जानी चाहिए। कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इसकी चपेत में बच्चे भी आ रहे हैं।

Birthday: 'वीरे दी वेडिंग', 'रसभरी' से 'अनारकली ऑफ आरा' तक- स्वरा भास्कर के बेहद बोल्ड सीन्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X