Birthday: 'वीरे दी वेडिंग', 'रसभरी' से 'अनारकली ऑफ आरा' तक- स्वरा भास्कर के बेहद बोल्ड सीन्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी एक्टिंग स्किल के साथ साथ विवादों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। लेकिन स्वरा वह एक्ट्रेस हैं जो हर समाजिक विषयों पर अपनी राय देती हैं, वह फिल्में हो या तत्कालिक विषय, सभी भी खुलकर अपने विचार रखती हैं। यही वजह है कि कई बार वह बेवजह भी ट्रोल होती हैं। स्वरा ने हमेशा ही अपनी एक्टिंग और दमदार अदाकारी से लोगों को इंप्रेस किया है। आज स्वरा भास्कर अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।
स्वरा भास्कर ने अपने करियर में निल बट्टे सन्नाटे में जहां एक गरीब और समझदार मां का किरदार निभाया तो वहीं अनारकली ऑफ आरा और रसभरी जैसी फिल्मों में उन्होंने इंटीमेट व बोल्ड सीन्स भी दिए। वीरे दी वेडिंग में मास्टरबेट सीन पर तो विवाद भी खड़ा हुआ।

लेकिन स्वरा वह एक्ट्रेस हैं जिन्होंने हर बोल्ड सीन को बेबाकी और संजीदगी के साथ अदा किया। उन्होंने बोल्ड कैरेक्टर को भी एलिगेंस के साथ निभाया, यही वजह है कि आज के समय में उनकी एक्टिंग का ढंका बजता है। वह बॉलीवुड में शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। आइए बताते हैं किन फिल्मों में स्वरा भास्कर ने बेहद बोल्ड सीन्स किए जो कि काफी सुर्खियों में रहे।

रसभरी (वेब सीरीज)
Amazon Prime Video पर स्वरा भास्कर की रसभरी रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर स्वरा ने कहा था कि ये फिल्म सेक्सुअलिटी को लेकर समाज की सोच को दर्शाती है। इसमें रसभरी यानी स्वरा ने पूरे शहर को अपने दिलकश अदाओं का दीवाना बना डाला था। फिल्म में उन्होंने ढेर सारे सेक्स सीन भी किए, जिस पर भी काफी विवाद हुआ। कुछ समीक्षकों ने इस सीरीज को महिला सशक्तीकरण के नाम पर बकवास कंटेंट बताया था।

वीरे दी वेडिंग
वीरे दी वेडिंग में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर समेत चार महिला दोस्तों की कहानी है। जो कि चारों की अलग अलग लाइफ के जरिए लड़कियों की जिंदगी को दर्शाने की कोशिश करती है। फिल्म में स्वरा ने साक्षी का किरदार निभाया था जिसका तलाक होने वाला है। तलाक की वजह है, साक्षी अपने पति से सेक्शुअल रिलेशन में खुश नहीं है।
इसके लिए वह सेक्स टॉय का यूज करती है। साल 2018 में आई फिल्म में स्वरा भास्कर का मास्टरबेशन का सीन था। जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया गया तो कुछ एक्ट्रेस की तारीफ की थी।

अनारकली ऑफ आरा
अविनाश दास द्वारा डायरेक्टर अनारकली ऑफ आरा में लीड रोल में स्वरा भास्कर थी, जो कि पूरी फिल्म इसी किरदार पर डटी हुई है। बिहार के आरा की डांसर, सिंगर अनारकली (स्वरा भास्कर) ने बचपन से ही अपनी मां को स्टेज पर नाचते और गाते देखा है। वह भी बड़ी होकर ऑर्केस्ट्रा ग्रूप में शामिल हो जाती है।
अनारकली के बोल्डनेस के जलवा पूरे आरा में फेमस हैं, नेता से लेकर आमजन तक अनारकली के ठुमके देखने के लिए बेकरार रहते हैं। लेकिन इस जर्नी में उसके साथ अश्लील हरकत होती है और वह इसके बाद अपनी पूरी जिंदगी ही बदल देती है। इस डांसर की जिंदगी को दिखाने के लिए स्वरा ने कई दमदार और बोल्ड सीन्स किए। जिसके वीडियो आज भी यूट्यूब पर धड़ल्ले से देखे जाते हैं।

इट्स नॉट डैट सिंपल (वेब सीरीज)
इट्स नॉट डैट सिंपल एक ऐसी कहानी है जहां मीरा वर्मा (स्वरा भास्कर) पति से अलग होना चाहती है। उसकी 8 साल की छोटी बेटी है। वह शादी के बाद अपन बिजनेस पार्टनर के साथ सेक्शुअल रिलेशन होते है। इस सीरीज में भी स्वरा ने सेक्सी सीन शूट किए।


Click it and Unblock the Notifications











