Birthday: बहू ऐश्वर्या के बारे में शाहरुख खान के मुंह से निकली ऐसी बात, जिसे सुन जया बच्चन हो गई थीं आगबबूला !
जया भादुरी, पूरा नाम जया बच्चन भादुरी, जिनका जन्म 9 अप्रैल 1948 को जबलपुर के एक बंगाली परिवार हुआ। आज वह हिंदी सिनेमा के रईस और नामी परिवार की मुखिया हैं। अमिताभ बच्चन की पत्नी और समाजवादी पार्टी की लोकप्रिय नेता जया बच्चन आज अपना 73वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आइए जया बच्चन की जिंदगी और परिवार से जुड़ी दिलचस्प बातें आपको इस मौके पर सुनाते हैं।
जया उन स्टार्स में शुमार हैं जिनके साथ मशूहर और दिग्गज फिल्मकार सत्यजीत रे के साथ काम करने का अनुभव है। इस मामले में उन्होंने पति अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ रखा है। महज 15 साल की उम्र में जया बच्चन ने एक बंगाली फिल्म 'महानगर' में काम किया था, जिसे सत्यजीत रे ने बनया था। फिल्म में जया का सपोर्टिंग रोल था।

हिंदी सिनेमा में रखा कदम
फिल्म गुड्डी से साल 1971 में जया ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके रोल को इतना पसंद किया गया कि लोग जया बच्चन को गुड्डी कहकर बुलाने लगे थे। इसके बाद उनका फिल्मी करियर चलता रहा, इसी दौरान उनकी बिग बी से मुलाकात हुई। फिर शादी और बच्चे। आज वह एक राजनेत्री के तौर पर चर्चा में रहती हैं।

गोल्ड मेडलिस्ट
हायर सेकंडरी पास करने के बाद जया बच्चन ने पुणे के फिल्म इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया। यहां वह गोल्ड मेडलिस्ट रही। इसी दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन को यहां आते जाते देखा। इस दौरान अमिताभ बच्चन महानायक नहीं हुआ करते थे, वह स्ट्रगल कर रहे थे। लोग उन्हें हरिवंशराय बच्चन के बेटे के नाम से पहचानते थे।

संस्कारी और मॉर्डन लुक
अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने पहली बार जया भादुरी को पहली बार एक मैगजीन के फोटोशूट में देखा था। पहली ही नजर में उन्हें पसंद करने लगे थे। अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन की फोटोज देखकर सोचने लगे थे कि जिस तरह की संस्कारी और मॉर्डन लुक वाली लड़की उन्हें चाहिए, वो सब कुछ जया में हैं। वह संपूर्ण लगीं थीं।

जब अमिताभ बच्चन मुंबई छोड़कर जाने वाले थे
जया बच्चन ने हमेशा ही अमिताभ बच्चन का साथ दिया है। एक समय था जब 1969 से 1972 तक अमिताभ ने 12 फ्लॉप फिल्में दीं। कहा जाता है कि इन सब की वजह से बिग बी इतना निराश हुए थे कि उन्होंने मुंबई छोड़ने का फैसला कर लिया था। लेकिन अंत में उन्होंने जंजीर साइन की। इस फिल्म ने उन्हें असली पहचान दिलवाई थी। इसके बाद पहली बार साल 1972 में जया बच्चन और अमिताभ बच्चन ने साथ में पहली बार काम भी किया।

डेब्यू फिल्म में बनने वाली थी जया और अमिताभ बच्चन की जोड़ी
जया बच्चन ने गुड्डी फिल्म से डेब्यू किया था। कहा जाता है कि गुड्डी फिल्म के लिए पहले अमिताभ बच्चन को ही अप्रोच किया गया था लेकिन बाद में बिग बी की किन्हीं कारणों की वजह से नहीं लिया गया। इस घटना से जया काफी दुखी भी हुई थीं। लेकिन इसके बाद आखिरकार जया और अमिताभ ने साथ में 'बंसी बिरजू' फिल्म में काम किया। इसके बाद दोनों की जोड़ी 'जंजीर', 'अभिमान', 'चुपके-चुपके', 'मिली', 'शोले' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों में देखने को मिली।

बेटे की फिल्म नहीं देखती जया बच्चन
जया बच्चन वहम के मामले में भी आगे हैं। वह हमेशा ही बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्म रिलीज होने के बाद ही देखती हैं। वह कभी भी रिलीज से पहले या स्पेशल स्क्रिनिंग में अभिषेक की फिल्म नहीं देखती हैं।

जब शाहरुख खान को थप्पड़ मारने को तैयार हो गई थीं जया बच्चन
सलमान खान और जया बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय को लेकर क्या क्या गॉसिप्स हैं सभी जानते हैं। ऐश्वर्या और शाहरुख खान ने भी साथ में काफी काम किया है। मोहब्बते से लेकर देवदास जैसी हिट फिल्में दोनों ने दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार शाहरुख खान और ऐश्वर्या साथ में सेट पर काम कर रहे थे।
उस दौरान सलमान खान ने आकर SRK (शाहरुख खान) को खरी खोटी सुना दी। इस बवाल के बाद ऐश्वर्या ने ये फिल्म छोड़ दी थी। इसके बाद शाहरुख खान ने भी कुछ बातें ऐश्वर्या के लिए ऐसी बोली थीं कि उन्हें गुस्सा आ गया। उस दौरान जया बच्चन ने कहा कि वह शाहरुख खान को थप्पड़ मारना चाहती थीं।
'द बिग बुल' पर अमिताभ बच्चन का रिएक्शन, लेकिन जया बच्चन-ऐश्वर्या ने नहीं देखी अभिषेक बच्चन की फिल्म!


Click it and Unblock the Notifications











