..................... द बिग बुल पर अमिताभ बच्चन का रिएक्शन, लेकिन जया बच्चन-ऐश्वर्या ने नहीं देखी अभिषेक बच्चन की फिल्म! | Abhishek bachchan The Big Bull reaction by Amitabh Bachchan, Jaya Bachchan and Aishwarya Rai Bachchan - Hindi Filmibeat

'द बिग बुल' पर अमिताभ बच्चन का रिएक्शन, लेकिन जया बच्चन-ऐश्वर्या ने नहीं देखी अभिषेक बच्चन की फिल्म!

पिछले महीने अभिषेक बच्चन की लोकप्रिय फिल्म द बिग बुल का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसपर शानदार रिएक्शन सामने आया था। आज एक बार फिर द बिग बुल लगातार ट्विटर पर छाई हुई है। आज इसीलिए, क्योंकि आज यानी 8 अप्रैल 2021 को द बिग बुल रात 7 बजे ओटीटी पर रिलीज हो जाएगी। लगातार सेलेब्स फिल्म पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं और ट्विटर पर अभिषेक बच्चन की ये फिल्म छाई हुई हैं।

कोरोना काल में अभिषेक बच्चन का अपनी फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करना सही साबित हुआ। कोरोना के चलते एक बार फिर थिएटर्स बंद होते नजर आ रहे हैं तो शहरों में तालाबंदी हो रही है। वहीं तमिलनाडु जैसे बड़े राज्य में थिएटर्स की ऑक्यूपेंसी एक बार फिर 100 प्रतिशत से घटाकर 50 फीसदी कर दी है।

The Big Bull

ऐसे में सूर्यवंशी से लेकर तमाम बड़ी फिल्में एक बार फिर पोस्टपोन हो रही है। खुद अभिषेक बच्चन के पिता अमिताभ बच्चन की चेहरे अप्रैल में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के प्रभाव को देखते हुए इस फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई।

लेकिन जूनियर बच्चन और अजय देवगन की फिल्म द बिग बुल का ओटीटी पर रिलीज होना सही साबित हुआ। कूकी गुलाटी द्वारा निर्देशित, द बिग बुल आज रात 7 बजे से स्ट्रीमिंग के बाद से दर्शकों के लिए भी उपलब्ध हो जाएगी। ये फिल्म स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X