..................... कुब्रा सेट ने कंगना रनौत को मारा ताना Kubbra sait takes a jibe on Kangana ranaut over Rihanna Tweet - Hindi Filmibeat

कुब्रा सेट ने कंगना रनौत को मारा ताना, बोलीं 'क्वीन क्वीन बोलकर बेड़ा गर्क कर दिया'

जितनी तेजी से किसान आंदोलन को लेकर देश भर में चर्चा चल रही है उतनी ही तेजी से बॉलीवुड सेलेब्स भी इस समय चर्चा में चल रहे हैं। इस मामले में कई सितारे अपनी अपनी राय रख रहे हैं और सबसे ज्यादा चर्चा में अभिनेत्री कंगना रनौत हैं। वो लगातार किसानों के विरोध में बात करते हुए उनके समर्थन में बोलने वालों के खिलाफ ट्वीट्स कर रही हैं। इस बात को लेकर हाल ही में एक ट्वीट कुब्रा सेट ने किया है।

कुब्रा ने कंगना रनौत के टैग क्वीन को लेकर तंज कसा है। लगातार कंगना रनौत के ट्वीट्स पॉप स्टार रिहाना को लेकर आ रहे हैं जिसपर कु्ब्रा लिखती हैं.. 'क्वीन क्वीन बोलकर बेड़ा गर्क कर दिया है।' इसके बाद से ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि इस समय अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना किसान मामलों को लेकर काफी चर्चा में चल रहीं हैं। किसानों के मुद्दे पर रिहाना ने लिखा था कि.. 'इस मुद्दे पर बात क्यों नहीं की जा रही है?'

कई ट्वीट्स किए

कई ट्वीट्स किए

इसके बाद से कंगना रनौत ने कई ट्वीट्स किए थे। एक ट्वीट में कंगना रनौत ने लिखा था.. ये कोई इटालियन सरकार थोड़े है, ये राम राज्य है।

आगे क्या लिखा

आगे क्या लिखा

श्रीराम ने समुद्र देवता से भी तपस्या करके रास्ता मांगा था, जब नहीं मिला तो फिर क्या हुआ?? कंगना ने ये ट्वीट किया है।

 पॉर्न स्टार तक कहा डाला

पॉर्न स्टार तक कहा डाला

गौरतलब है कि कंगना रनौत ने रिहाना को कई तरह की बातें कहते हुए पॉर्न स्टार तक कहा डाला था और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीँ।

समर्थन में पोस्ट

समर्थन में पोस्ट

इसके अलावा कई ऐसे सितारे हैं जो कि किसानों के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं जिसमें स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा और सोनम कपूर जैसे लोग शामिल है।

अपनी बातें कहती हैं

अपनी बातें कहती हैं

कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो किसी ना किसी समस्या में हमेशा पड़ती रहती हैं और ट्विवर पर अपनी बातें कहती हैं।

किसानों के मामले में सरकार का पक्ष रखने पर बुरी तरह ट्रोल हुए अक्षय कुमार, लोग बोले 'तुम कनाडियन हो, दखल मत दो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X