किसानों के मामले में सरकार का पक्ष रखने पर बुरी तरह ट्रोल हुए अक्षय कुमार, लोग बोले 'तुम कनाडियन हो, दखल मत दो
सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर मशहूर है कि वो किसी ना किसी कारण चर्चा में रहते हैं और फिल्मों के अलावा भी कई बार वो खबरों में रहते हैँ। इस समय कुछ ऐसा हुआ है कि वो काफी बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैँ। दरअसल उन्होने किसानों को लेकर एक ट्वीट किया और एक लेटर भी रिट्वीट किया जो कि भारत सरकार की तरफ से है। विदेश मंत्रालय की तरफ से आए इस लेटर को रिट्वीट करते हुए अक्षय कुमार लिखते हैं..
'किसान हमारे देश का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। और उनके मुद्दों को हल करने के लिए किए जा रहे प्रयास स्पष्ट हैं। मतभेद पैदा करने वाले किसी व्यक्ति पर ध्यान देने के बजाय एक सौहार्दपूर्ण संकल्प का समर्थन करें।'

लेटर में कहा है गया है कि कुछ विदेशी लोग भारत के आंतरिक मामले जैसे किसानों के मुद्दे में अपनी टांग अड़ा रहे हैं जो कि गलत है। हमें एक साथ रहना चाहिए।
इसके बाद अक्षय कुमार काफी बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैं और लोगों का कहना है कि वो कनाडा से है फिर से देश के मुद्दे पर बात क्यों कर रहे हैं। देखिए ट्वीट्स..

कनाडा के नागरिक
इस यूजर ने अक्षय कुमार के पोस्ट पर कमेंट कर हुए उनको इस तरह से जवाब दिया है।

मिट्टी का कर्ज भूल गए
इस यूजर ने लिखा है.. अक्षय कुमार तुम नमक हराम हो, तुमने अपनी आत्मा पैसे और फेम के लिए बेच चुके हो। मिट्टी का कर्ज भूल गए।

आपको अधिकार नहीं
'जो किसान आंदोलन कर रहे हैं वो हमारे देश का आंतरिक मामला है। कनाडियन को हमारे मामले में कमेंट करने का अधिकार नही है।'

अक्षय कुमार को राय दी
इस राजनीति से दूर रहो, भले इंसान को जिंदगी ना बर्बाद करो.. इस फैन ने अक्षय कुमार को राय दी है।

एक फैन ने लिखा है
एक फैन ने लिखा है.. तुम पसंदीदा थे, तुमने ये झंडा उठाया है लेकिन देश के खिलाफ बर्दास्त नहीं करेंगे। तुमने आखिरी कील ठोंक दी है देश के खिलाफ।

फिर से कनाडियन
इस यूजर का कहना है.. देश के मामले में एक कनाडियन क्यों हस्तक्षेप कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications