कृष 3 के ट्रेलर को 3 दिन में 4 मिलयन लोगों ने देखा..

रितिक रोशन की आने वाली फिल्म 'कृष 3' का इतंजार किस हद तक हो रहा है इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि तीन दिन पहले रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को अब तक लगभग 4 मिलयन लोग देख चुके हैं, जिसके बाद इंटरनेट पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले ट्रेलरों में कृष 3 की गिनती होने लगी है। निसंदेह ट्रेलर की कामयाबी से उत्साहित पूरी फिल्म की टीम है क्योंकि उन्हें अंदाजा हो गया होगा कि इस फिल्म का लोग बेसब्री और बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।

मालूम हो कि एक्शन और ग्राफिक्स के कमाल वाली यह फिल्म दिवाली पर यानी 4 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। जिसमें की लीड रोल रितिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा कर रहे हैं। तो वहीं लंबे अऱसे से एक हिट फिल्म को तरस रहे अभिनेता विवेक ओबरॉय फिल्म में खलनायक के रोल में दिखायी देंगे।

यह फिल्म विवेक के करियर के लिए भी काफी अहम है। फिल्म में पहली बार आपको कंगना रनाउत भी एक सुपर वोमेन के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म से उन्हें भी ढेरों उम्मीदें हैं। फिल्म में रितिक रोशन ट्रिपल रोल में हैं जो कि अपने आप में एक अनोखी बात है। देखना दिलचस्प होगा कि अपने ट्रेलर की तरह फिल्म भी बॉक्सऑफिस पर धूम मचाती है कि नहीं? इसमें कोई शक नहीं कि राकेश रोशन ने फिल्म को पूरी तरह से मनोरंजन और सुपर हीरो के लिए बनाने में हर चीज का सावधानी पूर्वक ध्यान रखा है। फिल्म में संगीत राजेश रोशन का है।

फिल्म के ट्रेलर की कामयाबी पर सबसे ज्यादा खुश रितिक रोशन हैं उन्होंने ट्विटर पर अपनी खुशी का इजहार भी किया है और लोगों का शुक्रिया भी अदा किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X