धमाकेदार और मजेदार है कृष 3 का पहला लुक..
आखिरकार लंबे अरसे से बहुप्रतिक्षित कृष 3 का ट्रेलर लांच कर दिया गया है।साल 2006 के बाद फिल्म कृष का सीक्वेल आ रहा है। फिल्म से इस बार भी काफी उम्मीदें हैं। इस बार भी आपको रितिक रोशन सुपरहीरो के रोल में दिखायी देंगे। फिल्म का ट्रेलर काफी इंप्रेसिव है। फिल्म के ट्रेलर से साफ हो गया है फिल्म में गजब के इफेक्ट औऱ ग्राफिक्स का इस्तेमाल हुआ है। पहला लुक काफी अच्छा लग रहा है जिसके कारण लोगों की दिलचस्पी फिल्म के प्रति काफी बढ़ गयी है।
हाल ही में ब्रेन सर्जरी की वजह से अस्पताल से लौट कर आये रितिक रोशन ने ट्रेलर लांचिग के मौके पर कहा फिल्म के सारे लोगों ने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है उम्मीद करता हूं कि फिल्म लोगों को काफी पसंद आयेगी।
दिवाली पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में आपको रितिक रोशन ट्रिपल रोल में दिखायी देंगे तो वहीं एक बार पर्दे पर फिर से आपको रितिक-प्रियंका संग रोमांस करते दिखेंगे तो वहीं पहली बार कंगना रनाउत फिल्म में सुपरवोमेन के रोल में हैं। हालांकि काइट्स के समय कंगना ने राकेश रोशन पर फिल्म के सीन काटने पर नाराजगी दिखायी थी लेकिन इस बार ट्रेलर लांचिंग के मौके पर वह काफी खुश नजर आ रही थीं तो वहीं लंबे अऱसे से एक हिट फिल्म को तरस रहे अभिनेता विवेक ओबरॉय फिल्म में खलनायक के रोल में दिखायी देंगे। यह फिल्म विवेक के करियर के लिए भी काफी अहम है।
आईये डालते हैं कृष 3 के ट्रेलर लांचिग पर एक नजर


Click it and Unblock the Notifications











