तीन दिन में 'कृष 3' ने कमाये 72.7 करोड़, टूटेगा 'चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकार्ड

1 नवंबर को रिलीज हुई राकेश रोशन निर्देशित फिल्म 'कृष 3' ने बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा दिया है जहां इस फिल्म की सफलता ने रोशन परिवार की धूम-धाम से दिवाली मनवाई वहीं सिनेमा मालिकों के घरों के दिये भी इस फिल्म की सफलता की वजह से चमक उठे हैं। फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों के अंदर ही 72.7 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और कहा जा रहा है कि फिल्म की सफलता का यह सफर इस वीकेंड भी जारी रहेगा क्योंकि इस हफ्ते कोई बड़ी और मोस्ट अवेटड फिल्म रिलीज नहीं हो रही है।

फिल्म ने हिंदी दर्शकों का ही दिल नहीं जीता बल्कि फिल्म के तमिल और तेलुगू भाषा रूप ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और जबरदस्त कमाई की। फिल्म के लेकर समीक्षकों और व्यापार विश्लेषकों के मुताबिक 'कृष 3' शाहरूख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकार्ड तोड़ सकती है।

मालूम हो कि 'क्रिश 3' शुक्रवार को प्रदर्शित हुई और पहले दिन 25.20 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन 23.20 करोड़ और दिवाली पर 24.30 करोड़ रुपये की कमाई की।100-150 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'क्रिश 3' शुक्रवार को लगभग 3,500 सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है।

गौर करने वाली बात यह है कि शाहरुख के बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के उपखंड रेड चिलीज वीएफएक्स ने 'क्रिश 3' के स्पेशन इफेक्ट्स के लिए काम किया है जिसकी लागत लगभग 26 करोड़ रुपये है। मालूम हो कि आज की रिलीज फिल्म 'कृष 3' 2003 में प्रदर्शित फिल्म 'कोई मिल गया' से शुरुआत करने वाली इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, फिल्म में रितिक ट्रिपल रोल में हैं। फिल्म में विवेक निगेटिव करेक्टर में हैं जिसका केवल सिर और दो अंगुलिया ही उठती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X