'कृष 3' के लिए पापा से मिली शाबाशी सबसे बड़ा अवार्ड: विवेक ओबरॉय
विवेक ने कहा, "मेरी मां ने मुझे बताया, इस साहस के लिए मुझे तुम पर नाज है। एक अभिनेता होते हुए भी तुमने एक महाखलनायक का किरदार स्वीकार किया और वह भी 'कृष 3' जैसे सुपरहीरो के सामने, जो कि भारत का चहेता है।"
विवेक ने कहा कि पापा के यह शब्द ही मेरे लिए सबसे बड़ा अवार्ड है। अपनी कामयाबी और फिल्म की सफलता से खुश विवेक ओबरॉय फिलहाल कोई नई फिल्म हाथ में लेने की जल्दी में नहीं हैं। अपनी इस कामयाबी का आनंद वह अपने परिवार संग छुट्टियों पर जाकर लेना चाहते हैं। विवेक ने कहा, "अभी मैंने कोई फिल्म हाथ में नहीं ली है। अभी मैं अपने परिवार के साथ अपनी छुट्टियों का आनंद लूंगा।
मालूम हो कि पत्नी प्रियंका अल्वा और बेटे के साथ विवेक एक लांग फैमिली ट्रिप पर जाने वाले हैं लेकिन कहां इसका खुलासा नहीं हुआ है। 'कृष 3' से लंबे अर्से बाद सफलता का स्वाद चखने वाले इस सितारे ने कहा, "मैं लौटकर 'कृष 3' की सफलता का जश्न मनाऊंगा। मैं, मेरे पास आ रही फिल्मों की पटकथाएं और अन्य प्रस्ताव पढूंगा। उसके बाद तय करूंगा कि अगले साल कौन सी फिल्में करनी चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications












