रितिक की ख्वाहिश 'धूम 3' तोड़े 'कृष 3' का रिकॉर्ड
1 नवंबर को रिलीज हुई राकेश रोशन निर्देशित फिल्म 'कृष 3' ने बॉक्सऑफिस पर अब तक सारे रिकार्ड तोड़ डाले हैं। फिल्म एक दिन में इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गयी हैं तो वहीं फिल्म ने शाहरूख खान की फिल्म ' चेन्नई एक्सप्रेस' को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म रिकार्ड पर रिकार्ड तोड़ रही है जिसके बारे में खुश होते हुए फिल्म के हीरो रितिक रोशन का कहना है कि वह रिकॉर्ड तोड़ने और नए रिकॉर्ड बनाने में यकीन नहीं रखते हैं। उनका मानना है कि बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सिनेमा का विकास दर्शाते हैं। वह आशा करते हैं कि 'धूम 3' सरीखी आगामी फिल्में 'कृष 3' का रिकॉर्ड तोडें।
गुरुवार को राडो की घड़ियों के नए संग्रह के लांच पर रितिक ने पत्रकारों को बताया, "रिकॉर्डस और अन्य सभी तथ्य एवं आंकड़े सिनेमा के विकास को प्रदर्शित करने के लिए अनिवार्य हैं। इसलिए यह मुद्दा रिकॉर्ड तोड़ने का नहीं, बल्कि पिछले रिकॉर्डो से प्रेरणा लेने और उन्हें आगे ले जाने का है।" इतनी फिल्में बनती हैं तो रोज नये रिकार्ड बनते हैं औऱ टूटते हैं, मुद्दा सिर्फ दर्शकों की पसंद का है, उन्हें फिल्म पसंद आनी चाहिए,यही बड़ी बात है।
फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक, 'कृष 3' अपने पहले सप्ताह में भारत में 166.52 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसने 36 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। मसलन, कुल 202.52 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
आगे की खबर स्लाइडों


Click it and Unblock the Notifications











