क्या 'मोगैंबो' की तरह हिट होगा कृष 3 का 'काल'?
एक बार फिर से हिदीं सिनेमा के दर्शकों के सामने सुपरहीरो की फिल्म आने वाली है जिसका नाम है कृष 3। लेकिन कोई भी स्टार सुपर हीरो तब तक नहीं बन सकता है जब तक कि उसके सामने कोई बलवान खलनायक ना हो। इसलिए इस बार राकेश रोशन ने खास तौर पर अपनी फिल्म के खलनायक जिसका नाम काल है को काफी भयानक रूप में लोगों के सामने पेश करने की कोशिश की है जिसके साथ पर्दे पर सुपर हीरो रितिक रोशन उर्फ कृष 3 लड़ते नजर आयेंगे।
अभी तक हिंदी सिनेमा के इतिहास में सुपरहीरो के रूप में मिस्टर इंडिया फिल्म ही मील का पत्थर है जिसमें फिल्म के हीरो अनिल कपूर को एक नयी इमेज दी थी तो वहीं फिल्म के विलेन अमरीश पुरी यानी की मोगैंबों को अमर कर दिया। आज भी लोग मोगैंबों को याद करते हैं। उसका तकिया कलाम..मोगैंबों खुश हुआ...आज भी बच्चे-बच्चे की जबान पर गाहे-बेगाहे आ ही जाता है।
देखते हैं कि विवेक ओबरॉय 'काल' के साथ क्या प्रयोग करते हैं। सुना है कि फिल्म में विवेक ओबरॉय 28 किलो के वजन वाली एक काली सी ड्रेस पहने दिखायी देंगे। फिल्म के लिए उनके मेकअप और पर्सनालिटी पर काफी मेहनत की गयी है। फिल्म में विवेक के चरित्र की तारीफ करते-करते रितिक यह कह गये कि फिल्म में खलनायक का रोल इतना दिलचस्प है
कि उनकी इच्छा थी कि वह फिल्म में ' काल' का रोल करें लेकिन यह संभव नहीं था। लेकिन उन्हें गर्व है कि विवेक ने अपने काम को ईमानदारी से बखूबी निभाया है। जिसे लोग जरूर पसंद करेंगे।
दिवाली पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में आपको रितिक रोशन ट्रिपल रोल में दिखायी देंगे तो वहीं एक बार पर्दे पर फिर से आपको रितिक-प्रियंका संग रोमांस करते दिखेंगें यही नहीं आपको पहली बार कंगना रनाउत भी फिल्म में सुपरवोमेन के रोल दिखायी देंगी। यह फिल्म विवेक के करियर के लिए भी काफी अहम है। देखते हैं इस बार कि दिवाली विवेक के लिए क्या लेकर आती है और क्या मोंगैंबों की तरह काल का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
