कृष 3 से बदलेगी विवेक की किस्मत?
विवेक ओबरॉय हिंदी फिल्मी दुनिया का वह नाम है जिसने जब फिल्मी दुनिया में कदम रखा तो उनकी तुलना सलमान खान जैसे सुपरस्टार से होने लगी थी। कंपनी औऱ साथिया फिल्म की सफलता ने उन्हें निर्माता-निर्देशकों और लड़कियों के दिलों का चहेता बना दिया था लेकिन ऐश्वर्या राय के प्यार में पड़कर सलमान खान के हाथों पिटने वाले विवेक मियां की फिल्मे ऐसे फ्लॉप हुई जिसके बाद से सफलता उनसे कोसो दूर चली गयी है।
इसलिए विवेक ओबरॉय के लिए कृष 3 काफी मायने रखती है। रितिक रोशन की इस फिल्म में विवेक खलनायक के रोल में हैं। पर्दे पर विलेन का किरदार निभा रहें विवेक की तारीफ फिल्म के प्रोड्यूसर-डायेक्टर राकेश रोशन और हीरो रितिक ने भी की है। रितिक ने कहा फिल्म के लिए जब हमने सुपरविलेन की खोज की तो हमारे जहन में पहला औऱ आखिरी नाम केवल विवेक ओबरॉय का ही था। विवेक ने फिल्म में जबरदस्त काम किया है जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।
मालूम हो कि सुपर विलेन दिखने के लिए विवेक ओबरॉय ने 28 किलो का कास्ट्यूम पहना है। फिल्म के पहले लुक से पता चलता है कि फिल्म में विवेक काफी भारी-भरकम अंदाज में नजर आयेंगे।
दिवाली पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में आपको रितिक रोशन ट्रिपल रोल में दिखायी देंगे तो वहीं एक बार पर्दे पर फिर से आपको रितिक-प्रियंका संग रोमांस करते दिखेंगें यही नहीं आपको पहली बार कंगना रनाउत भी फिल्म में सुपरवोमेन के रोल दिखायी देंगी। यह फिल्म विवेक के करियर के लिए भी काफी अहम है। देखते हैं इस बार कि दिवाली विवेक के लिए क्या लेकर आती है?


Click it and Unblock the Notifications
