काल एक भव्य आभा है : विवेक ओबरॉय

आगामी फिल्म 'कृष 3' में काल नाम से खलनायक का किरदार निभा रहे अभिनेता विवेक ओबरॉय कहते हैं कि दुष्ट किरदार उन्हें आकर्षित करते हैं। वह काल को विशेषरूप से पसंद करते हैं। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा, "प्रत्येक अभिनेता को बुरे किरदारों ने हमेशा ही आकर्षित किया है। नकारात्मक किरदार करने में बेहद मजा आता है।" वह इससे पूर्व 'शूटआउट एट लोखंडवाला' में भी नकारात्मक किरदार कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, "जैसा कि मैं 'कृष 3' में काल का किरदार निभा रहा हूं, मैं बेहद उत्साहित हूं, चूंकि इस किरदार के चारों ओर एक भव्य आभा है। यह किरदार अंधेरे का राजकुमार है। वह एक महाखलनायक है, जोकि अपने ही एक संसार का राजा है।"

37 वर्षीय विवेक ने कहा, "मैंने काल के किरदार पर लगभग साढ़े तीन माह तक काम किया है। मसलन, यह कैसा दिखेगा। किस किस्म के लिबास पहनेगा। वह कैसा व्यवहार करेगा।"

उन्होंने कहा, "पूरी टीम ने इस पर काम किया। इसलिए जब ऐसी प्रतिक्रिया मिलती है तो बेहद अच्छा अनुभव होता है।"

अभिनेता ऋतिक रोशन अभिनीत 'कृष 3' का प्रदर्शन 4 नवंबर को होना है। फिल्म में ऋतिक के तीन किरदार हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X