'कृष 3' ने की बॉक्सऑफिस पर शानदार ओपनिंग, फैंस खुश

आज सिल्वर स्क्रीन पर 'कृष 3' रिलीज हुई है, फिल्म समीक्षकों की नजर में फिल्म बेहतरीन हैं तो वहीं रितिक के चाहने वालों के लिए बढि़या न्यूज है कि फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग की है। जिसकी वजह से पिछले काफी समय से रो रहा बॉक्सऑफिस आज काफी खुश नजर आ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी फिल्म शानदार प्रदर्शन करेगी। फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन ने फिर से बतौर सुपरमैन वापसी की है।

फिल्म के लिए जितनी तारीफ रितिक की हो रही है उससे कहीं ज्यादा विवेक ओबरॉय की हो रही है जिन्होंने फिल्म में खलनायक काल की भूमिका में हैं। इसके साथ ही इसमें प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पीवीआर पिक्चर्स के सीओओ दीपक शर्मा कहते हैं, "फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी हुई है, यह धमाकेदार तरीके से सफल होने वाली है।"

शर्मा ने तो फिल्म कृष 3 की तुलना 'चेन्नई एक्सप्रेस' से कर दी और कहा कि यह 200 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है।" मालूम हो कि 100-150 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'क्रिश 3' शुक्रवार को लगभग 3,500 सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है। गौर करने वाली बात यह है कि शाहरुख के बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के उपखंड रेड चिलीज वीएफएक्स ने 'क्रिश 3' के स्पेशन इफेक्ट्स के लिए काम किया है जिसकी लागत लगभग 26 करोड़ रुपये है।

मालूम हो कि आज की रिलीज फिल्म 'कृष 3' 2003 में प्रदर्शित फिल्म 'कोई मिल गया' से शुरुआत करने वाली इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, फिल्म में रितिक ट्रिपल रोल में हैं। फिल्म में विवेक निगेटिव करेक्टर में हैं जिसका केवल सिर और दो अंगुलिया ही उठती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X