कृष 3 ने पीछे छोड़ा शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस को, जानिये कुछ रोचक बातें!

कृष 3 ने शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और कृष 3 ने एक ही दिन में पूरे 36 करोड़ कमाकर चेन्नई एक्सप्रेस के एक ही दिन में 33 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रितिक रौशन की फिल्म कृष 3 ओवरसीज मार्केट में भी सबसे ज्यादा कमाई वाली दूसरे नंबर की फिल्म हैा। मात्र चार ही दिनों में कृष 3 ने 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया। कृष 3 को लेकर कई सारी ऐसी बातें सामने आईं थीं जिनके बारे में शायद आपको ना पता हो। तो आइये जानते हैं कृष 3 से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो कि आपको भी हैरान कर देंगी।

कृष 3 के लिए कंगना रनौत को जब ऑफर दिया गया तो पहले कंगना ने मना कर दिया। क्योंकि कंगना को लगा कि प्रिंयका चोपड़ा भी फिल्म में हैं तो कहीं कंगना के किरदार को काट कर प्रिंयका के किरदार को ज्यादा महत्व ना दिया जाए। इस वजह से कंगना ने पहले मना कर दिया। फिर ये किरदार चित्रांगदा सिंह, जैकलीन के पास गया। लेकिन राकेश रौशन कंगना को ही फिल्म में लेना चाहते थे। इसलिए उन्होंने कंगना को दोबारा मनाया और वो मान गयीं। पहले खबर आ रही थी कि कृष 3 में रेखा का भी एक बड़ा किरदार होगा। लेकिन बाद में पता चला कि ये सिर्फ अफवाह थी। कृष 3 की अधिकतर शूटिंग इंडिया में ही की गयी है। ना कि विदेश में।

कृष 3 में स्पेशल इफेस्ट्स के लिए विदेश से स्टंटमैन्स को नहीं बुलाया गया और ना ही वहां के टेक्नीशियन्स को। राकेश रौशन चाहते थे कि हमारे इँडियन टेक्नीशियन ही इस फिल्म में सारे इफेक्ट डालें। कृष 3 की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस शौर्या चौहान एक एक्सीडेंट में घायल हो गयीं थीं। जिसकी वजह से शूटिंग में लेट हो गयी। कगंना ने फिल्म में जो ड्रेस पहनी है उसमें 25 स्टिचेस लगी हैं। इस ड्रेस में फिट होने के लिए कंगना को पूरे 4 किलो वेट कम करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X