कृष 3 ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में सेकेंड!
अभी तक इंटरनेशनल मार्केट में अग्निपथ रितिक रौशन की सबसे बड़ी कलेक्शन वाली फिल्म थी। 300 स्क्रीन्स में रिलीज होने के बाद अग्निपथ ने यूके, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी में 10.46 करोड़ का बिजनेस किया। लेकिन कृष 3 ने इस रिकॉर्ड को बडी ही आसानी से तोड़ दिया। कृष 3 600 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई और इस फिल्म ने इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर लगभग 24.86 करोड़ का बिजनेस किया। जो कि अब तक का दूसरे नंबर का सबसे बड़ा कलेक्शन है।
चेन्नई एक्सप्रेस इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। चेन्नई एक्सपेस ने 700 स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बाद ये जवानी है दीवानी का 22.10 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 50.47 करोड़ कलेक्शन किया। और अब रणबीर कपूर की फिल्म को नीचे करके कृष 3 ने सेंकेंड नंबर पर जगह पा ली है। कृष 3 की कामयाबी ने रितिक रौशन, विवेक ऑबरॉय और कंगना रनौत को काफी खुश किया है। साथ ही प्रिंयका चोपड़ा जो कि शुरुआत से ही कह रही थीं कि फिल्म से बहुत ज्यादा भी उम्मीदें नहीं रखनी चाहिए वो भी इस बड़ी सफलता से बहुत खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications












