..................... KRK slams Mumbai Police after Supreme Court Verdict on Sushant singh rajput Case - Hindi Filmibeat

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुंबई पुलिस पर भड़के केआरके, बोले 'यूपी-बिहार से भी घटिया काम किया'

काफी समय से सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले की चर्चा थी कि ये मामला सुप्रीम कोर्ट के द्वारा सीबीआई को सौंपा जाएगी या नहीं। लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला सुना दिया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच होगी। इसके बाद से लगातार लोगों के पोस्ट आ रहे हैं लेकिन केआरके का ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। केआरके ने इस पोस्ट में मुंबई पुलिस पर जमकर हमला बोला है। बता दें कि वो काफी समय से सुशांत सिंह राजपूत के लिए आवाज उठा रहे हैं और चर्चा में हैं।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केआरके ने मुंबई पुलिस के लिए लिखा है कि.. 'मुझे ये काफी दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत केस में अपनी छवि खराब कर ली है। मैंने हमेशा ये समझा है कि इस देश में मुंबई पुलिस सहसे ज्यादा अच्छी है। लेकिन मुंबई पुलिस ने इस केस में यूपी और बिहार की पुलिस से भी ज्यादा घटिया बर्ताव किया है।'

सुशांत केस की CBI जांच- सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अक्षय कुमार समेत इन सितारों ने कहा 'सच की होगी जीत'

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X