सुशांत केस की CBI जांच- सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अक्षय कुमार समेत इन सितारों ने कहा 'सच की होगी जीत'
सुशात सिंह राजपूत मामले में काफी समय से लोग देश की सर्वोच्च अदालत की तरफ देख रहे थे कि सीबीआई जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट क्या फैसला सुनाएगी। लेकिन अब सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और उनके परिवार के लिए काफी खुश होने का समय है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए ये स्पष्ट किया है कि इस केस की जांच अब सीबीआई ही पूरी तरह से करेगी।
सुशांत के लिए लगातार सीबीआई जांच की भी मांग कर रहे उनके फैन्स और परिवार वालों को सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का बेसब्री से इंतजार था और इस फैसले से उनमें न्याय को लेकर एक उम्मीद जगी है। फैंस इस मामले में लगातार आवाज उठा रहे थे और सोशल मीडिया पर हर दिन सुशांत का नाम ट्रेंड हो रहा था।

इस फैसले के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं जिसमें अभिनेत्री और सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे, सुपरस्टार अक्षय कुमार, अनुपम खेर, अशोक पंडित और सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह भी शामिल हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications