'जल्दी गिरफ्तार होंगी रिया चक्रवर्ती'- भाई शौविक की गिरफ्तारी के बाद केआरके की भविष्यवाणी
सुशांत सिंह राजपूत केस के में आए दिन किसी ना किसी तरह का खुलासा होता रहता है और हाल ही में शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। एनसीबी इस सब को लेकर काफी समय से छानबीन कर रही थी जिसके बाद उन्होने ये एक्शन लिया है। खबर है कि गिरफ्तारी के पहले दोनों ने ये बात कुबूल दी है कि उन दोनों ड्रग्स खरीदे थे और वह कुछ ड्रग्स डीलर्स से जान पहचान भी रखते थे।
इस बयान ने काफी ज्यादा सनसनी मचा दी है और इसके बाद दोनों को बंद कर दिया गया है। अब लोग रिया चक्रवर्ती को लेकर सवाल पूछ रहे हैं और सबका यही मानना है कि अभिनेत्री की गिरफ्तारी भी होनी चाहिए। लेकिन इन सबके बीच केआरके के एक ट्वीट ने हंगामा कर दिया है और काफी तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि केआरके ने ट्वीट करते हुए इस बात की भविष्यवाणी की है कि जल्दी की रिया चक्रवर्ती भी गिरफ्तार होने वाली हैं।
पूरी रामकथा नहीं है प्रभास की आदिपुरूष- ओम राउत ने कहानी को लेकर किया बड़ा खुलासा


Click it and Unblock the Notifications