पूरी रामकथा नहीं है प्रभास की आदिपुरूष- ओम राउत ने कहानी को लेकर किया बड़ा खुलासा
सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष की हाल ही में घोषणा हुई थी जिसके बाद उनकी इस फिल्म को लेकर लोग काफी ज्यादा उत्सुक हैं और जल्दी ही देखने की कामना कर रहे हैं। इस फिल्म को ओम राउत बना रहे हैं जो कि हाल ही में तान्हाजी जैसी धमाकेदार फिल्म देकर आए थे। बता दें कि इस फिल्म में ओम राउत ने सैफ अली खान को भी कास्ट किया है जिसमें वो एक निगेटिव रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं।
हाल ही में खबर आई थी कि ये कहानी रामायण यानि राम कथा से ली गई हैं और सैफ अली खान इस फिल्म में रावण के किरदार में होगे जबकि राम के रोल में प्रभास नजर आएंगे। गौरतलब है कि ओम राउत ने अब इस बात को लेकर खुलासा किया है कि फिल्म पूरी राम कथा पर आधारित नहीं हैं। अमर उजाला में छपी एक खबर के मुताबिक ओम राउत ने इंटरव्यू में बताया है कि एक फिल्म में राम कथा को पूरी तरह से वर्णित करना संभव नहीं है।
कंगना के बाद गृहमंत्री अनिल देशमुख पर भड़कीं रंगोली चंदेल- बोलीं 'जो हो सके कर लो'


Click it and Unblock the Notifications