..................... शुरु हुई अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग Kriti sanon shared Pictures from Akshay kumar's Bachchan pandey shooting set - Hindi Filmibeat

शुरु हुई अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग, कृति सैनन ने सेट से साझा की धमाकेदार तस्वीरें

सुपरस्टार अक्षय कुमार अनलॉक के बाद लगातार चर्चा में हैं और उनकी कुछ शानदार फिल्मों की शूटिंग शुरु हो चुकी है। इस समय फिल्म बच्चन पांडे को लेकर खबर आ रही है। गौरतलब है कि इस फिल्म की शूटिंग आज शुरु हो गई है और शूटिंग सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनको अभिनेत्री कृति सैनन ने साझा किया है। कृति सैनन इस फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आने वाली हैं।

फिल्म की बात करें तो इससे अक्षय कुमार फर्स्ट लुक काफी पहले रिलीज कर दिया गया था लेकिन कोरोना काल के कारण इस शूटिंग शुरु नहीं हो पाई थी। कृति सैनन इस फिल्म के साथ काफी ज्यादा खुश हैं और उन्होने शूटिंग सेट से कुछ तस्वीरें साझा की है। इस तस्वीर में वो काफी खुश नजर आ रहीं हैं। उन्होने कैप्शन में लिखा है.. ''2021 की पहली फिल्म की शूटिंग का पहला दिन। इन प्रोडक्शन के साथ जिसने मुझे पहली फिल्म दी है।''

निर्देशक फरहाद सामजी

निर्देशक फरहाद सामजी

कृति सैनन की इस तस्वीर को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। कुछ तस्वीरों में कृति सैनन के साथ इस फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी भी नजर आ रहे हैं जो कि काफी खुश हैं।

हाउसफुल 4

हाउसफुल 4

कृति सैनन इसके पहले फिल्म हाउसफुल 4 का हिस्सा बनीं थीं जो कि कोरोना काल के पहले रिलीज हुई थी।

 बच्चन पांडे

बच्चन पांडे

इस फिल्म में भी वो अक्षय कुमार के साथ नजर आईं थीं। बच्चन पांडे की बात करें तो ये अक्षय कुमार के लिए काफी अलग तरह की फिल्म साबित होने वाली है।

पहला कदम रखा था

पहला कदम रखा था

कृति सैनन ने फिल्म हीरोपंती से टाइगर श्रॉफ के साथ इंडस्ट्री में पहला कदम रखा था और पसंद की गईं थीँ।

कई फिल्म का हिस्सा

कई फिल्म का हिस्सा

इस समय वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं और लगातार कई फिल्म का हिस्सा बनती रहती हैं जिनमें ये बच्चन पांडे भी एक है।

अमीषा पटेल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, शिकायत के बाद हुआ रिकवर, नीदरलैंड से आया था मैसेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X