..................... अमीषा पटेल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक Ameesha patel social media account Hacked and recover - Hindi Filmibeat

अमीषा पटेल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, शिकायत के बाद हुआ रिकवर, नीदरलैंड से आया था मैसेज

कुछ समय से लगातार देखा जा रहा है कि फिल्म सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हैकर्स की नजरें हैं और वो पलक झपकते ही इनको हैक करने में देरी नहीं करते हैं। कुछ समय से ये देखा जा रहा है कि हैकर्स के द्वारा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सितारों का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया जाता है। इस बार एक ऐसी घटना गदर गर्ल अमीषा पटेल के साथ घटित हुई है।

खबर आ रही है कि कुछ दिनों पहले कुछ अमीषा पटेल का ऑफिशियस इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया था जो कि अब चर्चा में चल रहा है। खबर आ रही है कि फिलहाल उनका अकाउंट रिकवर करवा दिया गया है। अकाउंट हैक होने के तुरंत बाद ही एक्ट्रेस ने इसकी कंपलेन साइबर पुलिस को की थी।

ameesha patel, अमीषा पटेल

अधिकारियों का कहना है कि अमीषा पटेल ने उनसे शिकायत की थी कि उनके पास एक मेसेज आया था जिसमें कॉपीराइट वॉइलेशन की बात कही गई थी।

जैसे ही उन्होने इस लिंक पर क्लिक किया वो किसी फर्जी साइट पर पहुंच गईं और अकाउंट से अपना कंट्रोल खो दिया था। इसके अलावा ये भी पता चला है कि अमीषा पटेल का ये अकाउंट नीदरलैंड से हैक किया गया है।

कुछ समय पहले पहले सिंगर आशा भोसले और विक्रांत मैसी के साथ ऐसी घटना घटित हो चुकी है। गौरतलब है कि अमीषा पटेल काफी फिल्मों में नजर आ रही हैं लेकिन वो अक्सर किसी ना किसी तरह से चर्चा में रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X