..................... Kriti Sanon Is Going Gaga Over Shahrukh Khan - Hindi Filmibeat

शाहरूख खान पर लट्टू हैं उनकी ये को-स्टार!

[बॉलीवुड न्यूज] कोई दो राय नहीं कि शाहरूख खान 'किंग ऑफ रोमांस' हैं। इनके चार्म पर करोड़ों लड़कियां फिदा हैं और इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है। जी हां, और वह नाम किसी और का नहीं बल्कि उनकी आगामी फिल्म की को-स्टार कृति सेनन का है।

कृति सेनन शाहरूख के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' में दिखेंगी। हालांकि, फिल्म में कृति के अपोजिट वरूण धवन हैं। लेकिन कृति को शाहरूख से बेइंतहा प्यार है और वे इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं।

बता दें, कृति की फेवरिट फिल्म हैं 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', जिसमें शाहरूख और काजोल मेन लीड में हैं। वहीं, आगामी फिल्म दिलवाले में भी कृति को शाहरूख- काजोल के साथ काम करने का मौका मिला।

रोहित शट्टी की 'दिलवाले'..क्या है किरदार, क्या कहानी!

दिलवाले में शाहरूख- काजोल के साथ कृति, वरूण, बोमन ईरानी, विनोद खन्ना, जॉनी लिवर और कबीर बेदी मुख्य किरदार में दिखेंगे। इन सभी में कृति सबसे छोटी हैं, लिहाजा शाहरूख के साथ काम करने की बात पर ही वे काफी नर्वस हो गयी थीं।

5 कारण: ये जोड़ी है बॉलीवुड की अगली 'शाहरूख-काजोल' जोड़ी!

फिल्मफेयर से बात करते हुए उन्होंने बताया, 'मैं शाहरूख की फिल्में देखती बड़ी हुई हूं। कोई भी शाहरूख की तरह रोमांस नहीं कर सकता। लिहाजा, उनके साथ एक ही फ्रेम में काम करना तो दूर, मैंने यह सपने में भी नहीं सोचा था।'

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X