पहले ही दिन 40 लाख कमाकर तीसरे नंबर पर रही कोयलांचल

इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एक साथ कई फिल्में रिलीज हुईं जिनमें कोयलांचल, हवा हवाई, ख्वाब, मस्तराम, मंजूनाथ आदि शामिल हैं। एक साथ रिलीज होने वाली इन सभी फिल्मों में से सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं कोयलांचल, हवा हवाई और मस्तराम और बॉक्स ऑफिस पर इन तीनों ने ठीक-ठाक कमाई भी की। हवा हवाई जहां पहले नंबर पर रही वहीं कोयलांचल ने तीसरे नंबर पर रहते हुए अच्छा कलेक्शन किया। हालांकि इनमें से किसी को भी हिट की कैटगरी में नहीं रखा जा सकता लेकिन इसके बावजूद अगर बॉक्स ऑफिस पर सफल कहा जाए तो हवा हवाई, मस्तराम और कोयलांचल इस लिस्ट में शामिल होती हैं।

सुनील शेट्टी और विनोद खन्ना जैसे बड़े और जाने माने कलाकारों से सजी कोयलांचल कोयला माफिया पर आधारित फिल्म है। फिल्म में एक बार फिर से सुनील शेट्टी एक्शन अवतार में नज़र आए हैं लेकिन इसके बावजूद कोयलांचल दर्शकों को कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाई। अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए सुनील शेट्टी और विनोद खन्ना ने भी अपने ही साथ के कलाकारों की ही तरह कॉमेडी नाइट्स का सहारा लिया और कपिल की पूरी टीम के साथ जाकर मस्ती करते हुए कोयलांचल को प्रमोट किया। हालांकि कपिल के शो पर जाने के चलते भी कोयलांचल को काफी सुर्खियां मिलीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

कोयलांचल ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 40 लाख की कमाई की। पहले नंबर पर रही हवा हवाई जिसने पहले ही दिन कुल 75 लाख रुपये कमाए और दूसरे नंबर पर रही मस्तराम जिसने कुल 45 लाख रुपये कमाए। दूसरे दिन तो फिल्म की टिकट खिड़की पर सन्नाटा पसरा रहा। लेकिन कहा जा रहा है कि सिंगल स्क्रीन पर कोयलांचल को लेकर लोगों में क्रेज बना हुआ है। आखिर सुनील शेट्टी यानी अपने अन्ना के फैन्स की कमी आज भी नहीं हैं।

छोटे शहरों में लोग मस्तराम और कोयलांचल को लेकर काफी उत्साह दिखा रहे हैं।फिल्हाल कोयलांचल की असली बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट तो आज शाम ही पता चलेगी जब पहले वीकेंड का कलेक्शन हमारे सामने होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X