'कोयलांचल' के लिए विनोद-सुनील ने भी लगाये कपिल संग ठुमके
आशु त्रिशा निर्मित-निर्देशित 'कोयलांचल' ने आज पर्दे पर दस्तक दी है। फिल्म में सुनील शेट्टी के साथ वरिष्ठ नेता-अभिनेता विनोद खन्ना भी है जो हाल ही में चुनावी गतविधियों से बाहर आये हैं।
लेकिन राजनीति और फिल्मों को अलग-अलग रखने वाले अभिनेता विनोद खन्ना हाल ही में अपनी फिल्म 'कोयलांचल' को प्रमोट करने के लिए कलर्स के सबसे मशहूर शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के मंच पर दिखायी दिये।
विनोद और सुनील का यूं फिल्म का प्रमोशन करना और प्रमोशन के लिए एक साथ किसी मंच पर दिखना अपने आप में काफी अलग अनुभव था। लेकिन दोनों ही सितारे सेट पर आये और जमकर शो में कपिल संग धमाल मचाया। इस शो में चार चांद लगाया शो के जज नवजोत सिंह सिद्दू ने जो कि विनोद खन्ना की ही तरह बीजेपी पार्टी से हैं।
दोनों ही मंझे हुए कलाकारों ने शो में ऐसा धमाल मचाया जिसे देखकर हर कोई लोट-पोट हो गये। अगर मस्ती के इस संगम को आप लोग भी देखना चाहते हैं तो देखना ना भूलें इस शुक्रवार-शनिवार कलर्स पर 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'।
गौरतलब है कि आशु त्रिशा निर्मित-निर्देशित 'कोयलांचल' में कोयला माफिया कैसे संचालित होता है और कोयला खदान क्षेत्रों में रहने वाले और उनके जीविकोपार्जन के साथ ही कोयला खदान क्षेत्रों पर नियंत्रण की लालसा को व्यक्त करती है।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications