जानिए शाहरूख ने क्यों नहीं पी करण के साथ कॉफी?
वो भले ही कहें कि दोनों साथ हैं और पहले जैसे जिगरी दोस्त हैं लेकिन कहीं ना कहीं कुछ गड़बड़ तो जरूर है वरना करण के लिए जान देने को तैयार शाहरूख खान कभी भी उनके शो कॉफी विद करण.. के लिए मना नहीं करते।
पैसे के चलते करण की सलमान को हां, शाहरूख को ना
जीं हा दोस्तों, इस बार के करण जौहर के शो कॉफी विद करण में शाहरूख ने आने से मना कर दिया है। जिसके बाद लोगों को मौका मिल गया है दोनों के बीच के झगड़े की बात करने का। कहा जा रहा है कि करण के शो में ना आकर किंग खान ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। क्योंकि इन दिनों वह कऱण की बेरूखी से परेशान हैं।
करण के शो में ना आकर किंग खान ने अपना गुस्सा जाहिर किया है
करण का झुकाव पिछले दिनों सलमान खान और नये सितारों की ओर के ज्यादा था। शाहरूख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' के हिट होने से पहले वह सलमान खान के साथ फिल्म बनाने में काफी बेकरार दिख रहे थे, हालांकि सलमान ने करण को घास नहीं डाली।
लेकिन सलमान के पीछे करण पड़े ही रहे, यहां तक कि कॉफी विद करण. में भी उन्होंने सलमान खान को अपना मेहमान बना लिया वो भी शाहरूख खान से पहले जिसने किंग खान के गुस्से में घी का काम कर दिया है।
यही एक बहुत बड़ी वजह बतायी जा रही है कि शाहरूख की करण को 'नो' बोलने की । खैर क्या सही है औऱ क्या गलत यह तो दोनों ही बेहतर जानते हैं लेकिन हां दोनों के मनमुटाव की खबरों से दोनों के चाहने वालों को काफी दुख पहुंचा है।
मालूम हो कि शाहरूख, कऱण के शो के पहले सीजन में काजोल के साथ, सीजन 2 में रानी मुखर्जी के साथ और सीजन 3 में अकेले शामिल हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












