पैसे के चलते करण की सलमान को हां, शाहरूख को ना

शाहरूख के बेस्ट फ्रेंड करण जौहर को अब किंग खान नहीं बल्कि सलमान खान रास आ रहे हैं। तभी तो उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म में शाहरूख की जगह सलमान को लेने की बात कही है। आपको बता दें कि सलमान ने धर्मा प्रोडक्शन्स की 1998 में आई फिल्म "कुछ कुछ होता है" में काम किया था।

अब 13 साल बाद सलमान को धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ दोबारा काम करने का मौका मिल रहा है। ऐसी खबर है कि करण जौहर ने सलमान को अपनी फिल्म के लिए साइन किया है क्योंकि उन्हें लगता है कि आज के समय में सलमान खान ही वो इंसान है जो बॉक्स ऑफिस पर फिल्में हिट करा सकता हैं।

Salman-Karan
शाहरूख खान की पिछली फिल्में बताती है कि उनकी मार्केट अब डाउन हो चुकी है और करण ठहरे निर्माता, जहां फायदा होगा वहीं पैसे लगायेगे। उन्हें भी पता है कि सलमान पर 100 खर्च करेंगे और 1000 कमायेंगे इसलिए शायद वो आजकल शाहरूख-शाहरूख नहीं सलमान-सलमान कर रहे हैं।

अगर सलमान खान वाकई में करण की फिल्म में आ गये तो इसमें कोई शक नहीं कि बॉलीवुड में दो जिस्म और एक जान के नाम से जाने जाने वाले शाहरूख-करण अब शायद पूराने दिनों की बात हो जायेगी क्योंकि सलमान उनसे दोस्ती नहीं करते जो शाहरूख से याराना रखते हैं।

आपको बता दें कि कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो, कभी अलविदा ना कहना और माइ नेम इज खान ये वो फिल्में हैं जिनसे किंग खान ने नंबर वन पोजिशन हासिल की है, लेकिन ये सभी फिल्में करन जौहर की बनायी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X