DETAILS: एक्टर, प्रोड्यूसर सब बन चुके.. अब ये KHAN बनेंगे डाइरेक्टर.. ये होगी पहली फिल्म!
बॉलीवुड में स्पोर्ट्स फिल्म का गजब बोलबाला है। लिहाजा, खान ब्रदर्स के तीसरे भाई.. यानि की सोहेल खान भी अब निर्देशन के क्षेत्र में उतर रहे हैं एक स्पोर्ट्स फिल्म के साथ। जी हां, सोहेल खान पहली बार बॉलीवुड में गोल्फ पर बनी एक फिल्म लेकर आने वाले हैं।

सोहेल खान की इस फिल्म का नाम है Freaky Ali.. जो कि अली की लाइफ जर्नी को दिखाएगा। किस तरह जबरदस्ती कर्ज वसूलने वाले से वह एक गोल्फ की दुनिया का सितारा बन जाता है।
'सुल्तान' नहीं है 2016 की सबसे बड़ी फिल्म.. No. 2 पर रह गए सलमान!
फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी मेनलीड भूमिका में दिखेंगे। जबकि नवाज का साथ देंगी एमी जैक्सन और अरबाज खान। फिल्म के बारे में बात करते हुए सोहेल खान ने बताया कि मैं पिछले एक साल से गोल्फ की प्रैक्टिस कर रहा हूं और इस खेल ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। जहां से मुझे इस फिल्म का आइडिया आया।
'ट्यूबलाइट' एक बड़ा कदम.. या तो सलमान खान ब्लॉकबस्टर.. या बर्बाद!
सोहेल खान ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली और पुणे में महज 40 दिनों में पूरी हो गई। वहीं, फिल्म का बजट भी ज्यादा नहीं रखा गया है। हम्मम.. देखना दिलचस्प होगा कि किस तरह एक अल्हड़ सा आदमी गोल्फ चैपिंयन बन जाता है। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications

