अमेरिकी मीडिया में 'काइट्स' की चर्चा

फिल्म की रिलीज के पहले दिन अमेरिका के ज्यादातर अलोचकों ने इस फिल्म पर अपनी समीक्षाएं लिखीं। जिसमें काइट्स को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली। रितिक औऱ बारबरा के लुक्स की खुल कर तारीफ की गई। न्यूयार्क टाइम्स ने लिखा, "ये कुछ अजीब फिल्म है लेकिन इसके स्टंट काफी आकर्षक हैं, फोटोग्राफी स्पष्ट है।"
दीपिका की साड़ी बनाम ऐश का गाउन
टाइम्स के मुताबिक, "रितिक को एकटक देखा जा सकता है चाहे वह नृत्य कर रहे हों या फिर आसमान को निहार रहे हों। वो आकर्षित करते हैं।" एख अखबार ने लिखा कि फिल्म के प्रमुख सितारे रितिक बेहतरीन दिख रहे हैं और उन्हें पसंद किया जा रहा है। बारबरा, अवा गार्नर की याद दिलाती हैं, वे खूबसूरत लग रही हैं। रितिक काफी आकर्षक दिख रहे हैं।
'न्यूयार्क डेली' ने लिखा है कि बॉलीवुड की यह फिल्म रोमांस, मेलोड्रामा और एक्शन का आकर्षक मिश्रण है। 'न्यूज डे' के अनुसार फिल्म में आपको अपने पैसे से ज्यादा मनोरंजन मिल रहा है। फिल्म की प्रेम कहानी प्रेम में पुराने तरह के आत्मत्याग को प्रदर्शित करती है। 'हालीवुड रिपोर्टर' का कहना है कि रितिक ने इस फिल्म से अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाई है। जबर्दस्त एक्शन के साथ इस प्रेम कहानी को काफी पसंद किया जा रहा है।
पढ़ें: भव्यता की उड़ान है 'काइट्स'
फिल्म जर्नल का कहना है, "पतंग उड़ गई है, यह बहुत ही मनोरंजक और आकर्षित करने वाली फिल्म है, इसे बहुत मेहनत और खूबसूरती से बनाया गया है।" 'सेन फ्रांसिस्को क्रोनिकल' लिखता है कि रोशन और बारबरा उतने ही खूबसूरत हैं जितना की कोई इंसान हो सकता है, फिल्म में आप उनके प्यार में खो जाते हैं। 'फिलाडेल्फिया इंक्वोयरर' लिखता है कि यह मनोरंजन से समृद्ध फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications











