भव्यता की उड़ान है 'काइट्स'

निर्देशक : अनुराग बसु
निर्माता: राकेश रोशन, सुनयना रोशन,
कथा: अनुराग बसु, आकाश खुराना, रोबिन भट्ट
गीत: नासिर फराज, आसिफ अली बेग
संगीत: राजेश रोशन
रेटिंग: 3/5
समीक्षा : भव्यता की आसमान पर आज पूरे विश्व में राकेश रोशन और अनुराग बसु की बहुचर्चित और बहुप्रतिक्षित फिल्म काइट्स ने उड़ान भरी है। जाहिर है फिल्म भव्यता के पटल पर आधारित है इसलिए इस फिल्म को गतिमान भी होना पड़ेगा सो फिल्म अपनी रफ्तार बनाये हुए है। हालांकि फिल्म की कहानी में नयापन नहीं है लेकिन अनुराग बस ने पुरानी पटकथा को बड़े ही रोचक ढंग से नया जामा पहनाया है। जो काबिले तारीफ है।
अभिनय के लिहाज से रितिक ने अव्वल दर्जे का काम किया है। तो बारबरा ने भी कोई गुजांइश नहीं छोड़ी है। कंगना, कबीर बेदी के लिए फिल्म में कुछ खास नहीं है लेकिन जितना भी है वो औसत है। फिल्म संगीत के लिहाज से भी औसत है। कुल मिलाकर सिने प्रेमियो को बहुत दिन बाद एक अच्छी फिल्म देखने को मिली है। फिल्म की खास बात यही है कि हीरो-हीरोइन एक दूसरे की जुबान नहीं बोलते और न ही एक-दूसरे के मुल्क के हैं लेकिन फिर भी उनके बीच में एक चीज कॉमन है और वो है प्रेम की भाषा जो कि सिर्फ दिल से संचालित होती है।
क्लिक करें : काइट्स की तस्वीरें
और जिसे बड़े ही स्वाभिकता के साथ पेश किया गया है। फिल्म में बारबरा को बड़ा ही ग्लैमरस दिखाया गया है जो कि काफी सुंदर प्रयोग है। इस फिल्म में तीनों भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी और स्पेनिश का अच्छा प्रयोग हुआ है। अगर आप उत्तर भारत में हैं तो आपको सारे संवाद हिंदी में पढ़ने को मिल जाएंगे। काइट्स न्यू एज हिंदी सिनेमा है। यह हिंदी सिनेमा की नई उड़ान है। काइट्स विदेशी परिवेश में विदेशी चरित्रों की एक रोचक प्रेमकहानी है। जो दिलों को बांधने का काम करती हैं।
कहानी : जे( रितिक रोशन) एक भारतवंशी लड़का है। वह आजीविका के लिए डांस सिखाता है और जल्दी से जल्दी पैसे कमाने के लिए नकली शादी और पायरेटेड डीवीडी बेचने का भी धंधा कर चुका है। उस पर एक स्टूडेंट जिना(कंगना रनावत) का दिल आ जाता है। पहले तो वह उसे झटक देता है, लेकिन बाद में जिना की अमीरी का एहसास होने के बाद वो उससे दोस्ती कर लेता है। वहीं उसकी मुलाकात नताशा (बारबरा मोरी) से होती है। नताशा के व्यक्तित्व और सौंदर्य से वह सम्मोहित होता है।
क्लिक करें : फिल्मी तस्वीरें
नताशा भी पैसों के चक्कर में जिना के भाई टोनी से शादी का प्लान कर रही है। दोनों एक-दूसरे से यह राज जाहिर करते हैं तो उनके बीच का रोमांस और गहरा हो जाता है। जे और नताशा का रोमांस दोनों भाई-बहनों को नागवार गुजरता है। उसके बाद आरंभ होता है एक्शन और भागदौड़। जे और नताशा साथ होने की हर संभव कोशिश करते हैं। शादी रचाते हैं, लेकिन उनके दुश्मनों को यह सब मंजूर नहीं। वे उनकी जान के पीछे पड़ जाते हैं। अंत में किसकी जीत होती है इसके लिए आपको सिनेमा घर जाना पड़ेगा फिलहाल हम आप से यही कह सकते हैं कि आप सिनेमा हॉल जा कर निराश नहीं होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











