..................... एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने लिया पति से अलग होने का फैसला, शादी के 5 साल बाद तलाक- शेयर किया इमोशनल पोस्ट! | Kirti Kulhari announces separation from husband Saahil share emotional post on divorce - Hindi Filmibeat

एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने लिया पति से अलग होने का फैसला, शादी के 5 साल बाद तलाक- शेयर किया इमोशनल पोस्ट!

क्रिमनल जस्टिस, फॉर मोर शॉर्ट्स और कई फिल्मों में नजर आ चुकीं कीर्ति कुल्हारी ने पति से अलग होने का फैसला लिया है। कीर्ति कुल्हारी ने पति साहिल सहगल से अलग होने के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला। उन्होंने जानकारी ली कि दोनों एक दूसरे से तलाक लेने जा रहे हैं। कीर्ति और साहिल की चार साल पहले शादी हुई थी। कृति कुल्हारी वेब सीरीज और फिल्म जगत का मशूहर नाम है।

कीर्ति कुल्हारी ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक रूप से पोस्ट शेयर किया। वह लिखती हैं, सभी को बताना चाहती हूं कि मैं और मेरे पति साहिल ने अलग होने का फैसला लिया है। ये कागजी तौर पर नहीं बल्कि जिंदगी में अलग होने का निर्णय है।

Kirti Kulhari

वह आगे लिखती हैं, किसी के साथ होने से ज्यादा अलग होने का फैसला होता है। लेकिन कुछ चीजें कभी भी बदली नहीं जा सकती हैं। मेरे प्रशसंको और वो सभी लोग जिन्हें मेरी फिक्र है मैं उन्हें बता दूं मैं ठीक हूं। इस विषय पर इससे ज्यादा मैं अब आगे कोई टिप्पणी नहीं करूंगी।

एक ऐड शूट के दौरान हुई थी दोनों की मुलाकात

एक ऐड शूट के दौरान हुई थी दोनों की मुलाकात

कीर्ति कुल्हारी और साहिल की मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। दोनों ने इसमें साथ में काम किया था। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हुआ और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।

दो महीने अफेयर और फिर शादी

दो महीने अफेयर और फिर शादी

कीर्ति और साहिल का रिश्ता बेहद खास रहा है। दो महीने तक डेट करने के बाद कीर्ति ने साहिल को शादी के लिए प्रपोज किया। इसके बाद दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली।

5 साल का साथ और अब तलाक

5 साल का साथ और अब तलाक

कीर्ति और साहिल ने शादी के 5 साल के बाद अलग होने का फैसला लिया है। इस कठिन समय में कीर्ति के फैंस ने भी रिस्पॉन्स किया और एक्ट्रेस का हाल पूछा।

कीर्ति कुल्हारी का करियर

कीर्ति कुल्हारी का करियर

राजस्थान की रहने वाली कीर्ति ने साल 2010 में खिचड़ी फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई छोटे छोटे रोल में नजर आईं। फॉर मोर शॉट्स और क्रीमनल जस्टिस उनकी लोकप्रिय वेब सीरीज हैं।

दो एज़ाज़ खान में कंफ्यूज़ हुए लोग, एक ड्रग्स मामले में गिरफ्तार, दूसरे ने कहा- मैं वो नहीं हूं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X