..................... Kiran Rao enjoys masala movies with good content - Hindi Filmibeat

OMG किरण रॉव को मसाला फिल्में पसंद हैं

सुनकर हैरानी हुई ना.. लेकिन यही सच है कि लीक से हटकर फिल्में बनाने वाली निर्देशिका किरण रॉव को बतौर दर्शक चटपटी मसाला फिल्में पसंद हैं। लेकिन फिल्मों के संचार का प्रबल माध्यम मानने वाली किरण रॉव को लीक से हटकर फिल्में बनाने का शौक है ताकि वो लोगों को स्वस्थ मनोरंजन के साथ अच्छी फिल्में दे सकें। फिल्मों के नाम पर कूड़ा-करकट परोसने वालों को नापसंद करने वाली किरण रॉव ने कहा कि व्यावसायिक और मुख्यधारा की फिल्म में कोई विषय वस्तु नहीं होनी चाहिए।

एक नयी सोच के तहत काम करने वाली किरण रॉव ने हमेशा की तरह अपने पति और महान एक्टर आमिर खान को धन्यवाद देना नहीं भूलीं उन्होंने कहा कि आमिर खान का मैं दिल से शुक्रिया करती हूं कि जिनकी वजह से मेरी जिंदगी की फिल्मी यात्रा आसान हो पायी। आमिर ने ही मूझे आनंद गांधी से मिलवाया जिसकी वजह शिप ऑफ थिसस संभव हो पायी। किरण ने यह बातें शिप ऑफ थिसस के आयोजित प्रेस वार्ता में कही।

मालूम हो कि आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण रॉव ने आमिर की ब्लॉकब्लास्टर मूवी लगान में बतौर सहायक काम किया था। फिर यह प्रोफेशनल मुलाकात धीरे-धीरे पर्सनल में बदल गयी और आमिर खान ने अपनी पहली पत्नी रीना को तलाक देने के बाद साल 2005 में किरण से शादी कर ली। दोनों को शादी से एक बेटा आजाद है। जो कि सैरोगेट चाइल्ड है। आमिर को पहली शादी से दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है।

गौरतलब है कि किरन ने 'लगान, वंस अपआन ए टाइम इन इंडिया', 'मानसून वेडिग', 'साथिया' और 'स्वदेश' में बतौर सह निर्देशक काम किया है जबकि 2011 की फिल्म 'धोबी घाट' से वह पूरी तरह से निर्देशन में उतर गईं। फिलहाल वह गांधी की फिल्म 'शिप आफ थेसस' की सफलता का आनंद ले रही है जिसे यूटीवी मोशन पिक्चर्स के सहयोग से बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X