..................... Kill Dil is very special for me Because of Govinda said Ranveer Singh - Hindi Filmibeat

'किल दिल' में गोविंदा संग पर्दे पर नाचेंगे रणवीर सिंह

सुनकर हैरानी हुई ना..लेकिन सच्चाई यही है कि अब पर्दे पर आपको दो डांसिंग स्टार एक साथ देखने को मिलेंगे और उनके नाम है गोविंदा और रणवीर सिंह।

यशराज की फिल्म 'किल दिल' में रणवीर औऱ गोविंदा साथ-साथ आ रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि यह फिल्म बहुत खास है क्योंकि इसमें वह अपने बचपन के आदर्श गोविंदा के साथ काम कर रहे हैं।

28 वर्षीय रणवीर ने कहा, "मैंने 'किल दिल' की शूटिंग शुरू कर दी है। मेरे बचपन के आदर्शो में से एक- गोविंदा जी के साथ पर्दे पर काम करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं उनसे प्रभावित रहा हूं।

उनके साथ सच में काम करना ऐसा एहसास है जिसे बयान नहीं किया जा सकता। यश राज फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही, शाद अली निर्देशित 'किल दिल' इस साल सितंबर में प्रदर्शित होने की संभावना है। फिल्म में रानी मुखर्जी, परिणीति चोपड़ा और अली जाफर भी नजर आएंगे।

लंबे अरसे से एक हिट फिल्म को तरस रहे गोविंदा के लिए यह फिल्म बहुत मायने रखती है। फिल्म में गोविंदा का किरदाक निगेटिव है तो वहीं फिल्म में गोविंदा की अभिनेत्री रानी मुखर्जी हैं जिनके साथ कफी गोविंदा अफेयर की वजह से बदनाम हुए थे लेकिन आज वह आदित्य चोपड़ा की पत्नी बनने जा रही है जो कि फिल्म के निर्माता-निर्देशक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X