'गुंडे' फिल्म प्रियंका की लेकिन लोग खोज रहे दीपिका को
जैसा कि हमने आपको कल बताया था कि एक प्रेस वार्ता के दौरान रणवीर मीडिया पर इसलिए ही झल्ला गये थे क्योंकि मीडिया गुंडे के बारे में नहीं बल्कि रणवीर और दीपिका के न्यूयार्क हॉलीडे पर सवाल पूछ रहा था।
भले ही इस वार्तालाप से रणवीर और दीपिका की सेहत पर फर्क पड़े ना पड़े लेकिन फिल्म की हिरोईन प्रियंका पर जरूर पड़ेगा जो कि लाजिमी भी है। प्रियंका, दीपिका से ज्यादा सीनियर हैं। उन्हें कैसे अच्छा लग सकता है कि लोग उन्हीं के सामने उनके बारे में बात ना करके दीपिका पादुकोण के बारे में सवाल करें।
लेकिन ऐसा हो रहा है, शायद यह रणवीर-दीपिका के प्यार की कशिश है जिसकी वजह से लोग दीपिका को हर जगह खोज रहे हैं जो कि शायद पीसी के लिए अच्छा साबित ना हो। गौरतलब है कि रणवीर-दीपिका की हिट फिल्म रामलीला में प्रियंका चोपड़ा ने आयटम नंबर किया था जिसे की मार्डन मुजरा नाम दिया गया था लेकिन दीपिका के आगे पीसी का यह हॉट आयटम नंबर भी काउंट नहीं हुआ।
गौरतलब है कि 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म 'गुंडे' में प्रियंका, रणवीर सिंह औऱ अर्जुन कपूर हैं। फिल्म एक्शन-कॉमेडी है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने हेलेन का रूप भी धरा है और वह फिल्म में कई जगह कैबरे डांस करती भी नजर आयेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
