kill Box Office- किल दिल बॉक्स ऑफिस पर औसत रिस्पॉंस

किल दिल फिल्म की रिलीज से पहले दर्शकों ने फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्सुकता जताई थी। खासतौर पर सालों बाद गोविंदा के कमबैक को लेकर दर्शक और भी ज्यादा उत्साहित थे। लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफलता नहीं मिली जितनी मिलनी चाहिए थी।

गोविंदा और रणवीर सिंह के अभिनय ने जरुर दर्शकों को एंटरटेन किया लेकिन फिल्म की कहानी और फिल्म के संगीत ने दर्शकों को बेहद निराश किया।

रणवीर सिंह और गोविंदा का अभिनय दर्शकों को काफी पसंद आया। परिणिती चोपड़ा और अली जफर अपने किरदार को परदे पर परफेक्ट तरीके से उतार पाने में नाकामयाब रहा। इसके चलते किल दिल ने रिलीज के पहले दिन करीब 6.85 करोड़ और दूसरे दिन करीब 7.10 करोड़ का बिजनेस किया।

उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म को वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन मिलेगा लेकिन फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। मुंबई, दिल्ली में तो किल दिल का बिजनेस औसत से भी कम रहा। बाकी शहरों में भी फिल्म ने ठीक-ठाक बिजनेस किया। दो दिन बाद किल दिल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 13.95 करोड़ है।

इस हिसाब से तो पहले वीकेंड में किल दिल करीब 20 करोड़ तक का ही बिजनेस कर पाने में सफल हो सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X