Exclusive: इस बार गर्मियों में बच्चे कर रहे हैं 'भूत' का इंतजार
जी हां दोस्तों हम बात कर रहे हैं भूतनाथ रिटर्नस की। जिसके प्रोमो को देखकर बच्चे बहुत ज्यादा खुश हैं। नर्सरी क्लास में पढ़ने वाली मुंबई की आस्था अग्रवाल ने वनइंडिया से कहा कि मैंने टीवी पर नाचने वाला भूत देखा तो मम्मी से पूछा कि यह कौन है?
तब मम्मी ने बताया कि यह बच्चों का दोस्त है जो कि गर्मी की छुट्टियों में अपने दोस्तों से मिलने आयेगा। इसलिए मैं अपनी गर्मियों की छुट्टी का इंतजार कर रही हूं।
अरे 'भूतनाथ रिटर्नस' का भूत डरावना नहीं मजाकिया है..
आपको बता दें कि बेबी आस्था ने यह बातें इसलिए कहीं क्योंकि भूतनाथ रिटर्नस फिल्म में भूत का रोल प्ले करने वाले अमिताभ बच्चन बच्चों को डरा नहीं रहे हैं बल्कि बच्चों को हंसा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी फनी है।
फिल्म का यह भूत बच्चों को डराता नहीं है बल्कि बच्चों की मदद करता है, उनके साथ खेलता है, उनके साथ डांस करता है और हनी सिंह के गानों पर कूल्हे भी मटकाता है। बच्चों को ध्यान में रखते हुए फिल्म गर्मी में रिलीज करने की उम्मीद जतायी जा रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications
