अरे 'भूतनाथ रिटर्नस' का भूत डरावना नहीं मजाकिया है..

साल 2014 की मोस्ट अवेटड फिल्मों में से एक रवि चोपड़ा की फिल्म 'भूतनाथ रिटर्नस', जिसका ट्रेलर 25 फरवरी को रिलीज किया गया। इस फिल्म में एक बार फिर से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भूत बनें हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी रोचक और दिलचस्प है।

अपने पहले पार्ट की ही तरह फिल्म 'भूतनाथ रिटर्नस' का भूत भी काफी मजेदार है, उससे बच्चों को डर नहीं लगता है बल्कि बच्चों को वह भूत काफी अच्छा लगता है क्योंकि यह भूत बच्चों को डराता नहीं है बल्कि बच्चों की मदद करता है, उनके साथ खेलता है, उनके साथ डांस करता है।

जी हां दोस्तों फिल्म 'भूतनाथ रिटर्नस' में भूत बने अमिताभ बच्चन ने यही सब किया है। यहां तक 71 साल के अमिताभ ने तो फिल्म में यो.यो हनी सिंह के गानों पर भी अपने कुल्हें मटकाये हैं। फिल्म में अतिथि भूमिका में आज के जवां दिलों के धड़कन रणबीर कपूर भी नजर आयेंगे।

जिनके बारे में अमिताभ ने कहा कि "रणबीर ने अतिथि भूमिका की है लेकिन हमने साथ में शूटिंग नहीं की है। वह बेहद लोकप्रिय हैं और मैं उनसे अपनी तुलना नहीं कर सकता। उम्मीद है कि किसी दिन उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा।"

फिलहाल फिल्म का पहला ट्रेलर तो काफी फनी है जिसे खासकर के बच्चे जरूर पसंद करेंगे। देखते हैं कि फिल्म बच्चों और लोगों का रास आती है कि नहीं। फिल्म की इस साल गर्मी में रिलीज होने की उम्मीद है।

<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/BpC-Owk5MNY?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X